बिजनेस

HDFC Bank Share Target: 6 दिन 7% टूटा HDFC Bank का स्टॉक, अब 20% कमाई कराने का है दम, एक्सपर्ट ने जताया भरोसा

HDFC Bank Share Price Target: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरांग शाह ने एचडीएफसी बैंक के शेयर लंबी अवधि के लिए खरीदने की सलाह दी है। एचडीएफसी बैंक से जुड़े एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि इसमें 20 फीसदी तक की बढ़त आ सकती है।

Image

एचडीएफसी बैंक शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • HDFC Bank के शेयर खरीदें
  • 20% बढ़त की उम्मीद
  • 7% तक गिर चुका है

HDFC Bank Share Price Target: मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर में मजबूती दिख रही है। BSE पर बैंक का शेयर करीब 1 बजे 29.90 रु या 1.85 फीसदी की मजबूती के साथ 1649.55 रु पर है। जबकि सोमवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर 1619.65 रु पर बंद हुआ था। इससे पहले एचडीएफसी बैंक के शेयर का दाम पिछले 6 लगातार सत्रों से गिर रहा था। इस दौरान बैंक का शेयर 166 रुपये या 7-7.50 प्रतिशत तक गिर चुका है। मगर अब एचडीएफसी बैंक का शेयर अब रिकवरी करते हुए फायदा करा सकता है। ये उम्मीद एक मार्केट एक्सपर्ट ने जताई है।

ये भी पढ़ें -

कितना मिल सकता है रिटर्न (HDFC Bank Share Target)

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरांग शाह ने एचडीएफसी बैंक के शेयर लंबी अवधि के लिए खरीदने की सलाह दी है। एचडीएफसी बैंक से जुड़े एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि इसमें 20 फीसदी तक की बढ़त आ सकती है।

शाह के अनुसार एचडीएफसी बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, लेकिन यह निराशाजनक नहीं है।

1800 रु के पार जा सकता है शेयर

शाह ने कहा है कि एचडीएफसी बैंक का शेयर 1800 रु के पार जा सकता है। उनके मुताबिक कुछ महीने पहले एचडीएफसी बैंक का शेयर 1450-1500 के दायरे में कारोबार कर रहा थ। फिर ये लंबे समय तक एक रेंज में रहा। हालांकि उसके बाद इसके लिए हालात बेहतर हो गए।

शेयर ने अब धीरे-धीरे अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके एडवांस, डिपॉजिट और सीएएसए अनुपात बाजार के अनुमानों से कम जरूर हैं, लेकिन ये नंबर्स निराशाजनक नहीं हैं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article