सालाना दो या अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 फीसदी बढ़ी, थाईलैंड और अमेरिका टॉप पर

International trips annually increased: संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं, जहां भारतीय यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान उभरते हुए स्थलों की सूची में अग्रणी हैं।

International trips annually increased: सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 फीसदी की वृद्धि हुई है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। यात्रा बुकिंग प्लेटफॉर्म मेक माई ट्रिप की ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड’ रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी। रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है।

international trips

संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका लोकप्रिय गंतव्य

संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं, जहां भारतीय यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान उभरते हुए स्थलों की सूची में अग्रणी हैं।

End of Feed