टेस्ला की भारत में एंट्री की आ गई तारीख, मस्क देंगे चीन बड़ा झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2023, 11:20 AM IST

Tesla To Enter India In Early 2024: टेस्ला के सीनियर अधिकारियों ने भारत में कार और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की सरकार की योजना पर चर्चा की है। इसके अलावा टेस्ला ने भारत में अपना सप्लाई चेक इकोसिस्टम डेवलप करने के लिए भी हामी भरी है।

Tesla To Enter India In Early 2024: एलम मस्क और उनकी टीम की पिछले काफी दिनों से चल रही कवायद रंग ला रही है। ऐसी संभावना है कि एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भारत में एंट्री के लिए नए साल में मंजूरी मिल सकती है। मंजूरी की सारी प्रक्रिया जनवरी 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है। इस संबंध में पीएमओ ने एक अहम बैठक भी कर ली है। और ताजा डेवलपमेंट से साफ है कि एप्पल के बाद अब टेस्ला की भारत में एंट्री चीन के लिए बड़ा झटका होगी।

tesla.

नए साल में एंट्री

क्या है प्लानिंग

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएम) ने देश में इलेक्टिक वाहनों के इको सिस्टम को लेकर अगले चरण की तैयारियों का जायजा लिया है। जिसमें टेस्ला के निवेश पर भी चर्चा हुआ है। और टेस्ला के प्रस्तावित निवेश को जनवरी 2024 तक मंजूरी देने की बात कही गई है। इसके पहले पिछले कुछ समय से टेस्ला के अधिकारियों के साथ सरकार लगातार चर्चा में थी। और एलन मस्क की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान मीटिंग भी जून में हुई थी। जिसके बाद से मस्क के बयानों से ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी, टेस्ल की एंट्री का रास्ता साफ हो सकता है।

End of Feed