बिजनेस

ASK Automotive का आईपीओ खुला, 35 रु पर है ग्रे-मार्केट प्रीमियम, सुजुकी से हीरो मोटोकॉर्प तक सबका है भरोसा

ASK Automotive IPO GMP: एएसके ऑटोमोटिव का आईपीओ 834 करोड़ रु का है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 53 शेयरों का है। यानी आपको कम से कम 53 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

Image

आस्क ऑटोमोटिव आईपीओ जीएमपी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया एएसके ऑटोमोटिव का आईपीओ
  • 35 रु पर है जीएमपी
  • 9 नवंबर तक निवेश का मौका

ASK Automotive IPO GMP: शेयर बाजार (Stock Market) में हर हफ्ते नए-नए आईपीओ (IPO) आते रहते हैं। आज 7 नवंबर से एक और आईपीओ खुल गया है। ये है एएसके ऑटोमोटिव (ASK Automotive) का इश्यू, जिसमें आप गुरुवार 9 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आगे जानिए कितना है इसका प्राइस बैंड और जीएमपी (GMP)।

कितना है आईपीओ का साइज

एएसके ऑटोमोटिव का आईपीओ 834 करोड़ रु का है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 53 शेयरों का है। यानी आपको कम से कम 53 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

कितना है प्राइस बैंड

एएसके ऑटोमोटिव के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 268 रु से 282 रु है। बता दें कि आईपीओ वॉच के अनुसार एएसके ऑटोमोटिव का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी 35 रु पर है।

क्या है होता जीएमपी

किसी आईपीओ में शेयरों के प्राइस बैंड से अतिरिक्त राशि ग्रे मार्केट का प्रीमियम है। जीएमपी उस कीमत का एक अच्छा संकेतक है जिस पर लिस्टिंग के दिन कंपनी के शेयर पहुंचने की संभावना है। हालांकि जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

क्या है एएसके ऑटोमोटिव का बिजनेस

एएसके ऑटोमोटिव, जिसका मुख्यालय गुरुग्राम में है, एक फ्रिक्शन मैन्युफैक्चरर और सप्लायर है। इसके क्लाइंट में यामाहा, सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, मैग्नेटी मारेली, डेंसो और स्टेनली ब्लैक एंड डेकर शामिल हैं। इसकी स्थापना 1989 में कुलदीप सिंह राठी ने की थी। पूरे भारत में इसके 14 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article