आज टाल दिया Term Insurance, तो कल चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत!

टर्म इंश्योरेंस खरीदने का फैसला टालना भविष्य में आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। उम्र बढ़ने के साथ प्रीमियम महंगा हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बीमा लेने में मुश्किल पैदा कर सकती हैं।

टर्म इंश्योरेंस परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। अगर पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की पॉलिसी की अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो नियमों और शर्तों के अनुसार बीमा कंपनी उसके नॉमिनी को तय रकम देती है। हालांकि, कई लोग यह सोचकर टर्म इंश्योरेंस लेने में देरी करते हैं कि अभी उनकी उम्र कम है और बाद में पॉलिसी ले लेंगे। लेकिन ऐसा करने से भविष्य में ज्यादा प्रीमियम देना पड़ सकता है। उम्र और स्वास्थ्य दोनों का असर बीमा की कीमत पर पड़ता है। इसलिए जब परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ने लगें, तो सही समय पर बीमा लेने के बारे में सोचना जरूरी है।

Term Insurance

कम उम्र में पॉलिसी लेने पर कितना हो सकता है फायदा?

Moneycontrol की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस कवर और 30 साल की पॉलिसी अवधि के उदाहरण में 25 साल की उम्र में सालाना प्रीमियम करीब 8,000 रुपये बताया गया। 30 साल की उम्र में यह लगभग 10,000 रुपये, 35 साल में 15,000 रुपये और 40 साल में करीब 22,000 रुपये हो सकता है। यानी इस उदाहरण में 25 साल की उम्र के मुकाबले 40 साल में पॉलिसी लेने पर प्रीमियम लगभग 2.7 गुना हो जाता है। ध्यान रखें कि ये एक खास प्लान के उदाहरण हैं, सभी बीमा कंपनियों की दरें ऐसी ही हों, यह जरूरी नहीं है।

End of Feed