FD के ब्याज पर नहीं कटेगा TDS, अगर कर लें ये काम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 13, 2024, 07:09 PM IST

TDS On FD Interest: बैंक एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस काटता है। अगर आप यहां बताए गए तरीकों पर गौर कर लें तो आपका टीडीएस नहीं कटेगा।

TDS On FD Interest: जब भी कोई नियोक्ता या कंपनी सैलरी अपने कर्मचारियों को सैलरी देती है या रेंट या एडवांस दिया जाता है तो टीडीएस काट कर पेंमेंट किया जाता है। लेकिन आज उस टीडीएस के बार में बात कर रहे हैं जो बैंकों में एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर काटा जाता है। इसके बारे में वॉयस ऑफ बैंकिंग के संस्थापक अश्वनी राणा ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं होती कि उनकी एफडी पर बैंक टीडीएस काट रहे हैं। टीडीएस बनता है या नहीं बनता लेकिन कट रहा है। हम यहां आपको बता रहे हैं कि उसे हम कैसे रोक सकते हैं।

Income Tax, TDS, TDS on FD Interest

एफडी ब्याज आय को टीडीएस से कैसे बचाएं

एफडी पर ब्याज 40 हजार है तो नहीं कटेगा टीडीएस

अगर किसी फाइनेंशियल ईयर में आपके एफडी पर जो ब्याज बन रहा अगर वह 40 हजार तक आ रहा है तो कोई टीडीएस नहीं कटेगा। यानी बैंक आपकी एफडी का ब्याज अकाउंट या एफडी में क्रेडिट करेगा तो उसके ऊपर टीडीएस नहीं कटेगा।

End of Feed