TCS dividend 2026: जानें कब आएंगे तिमाही नतीजे, कितना मिलेगा डिविडेंड, क्या है बोर्ड मीटिंग का शेड्यूल

Dividend को लेकर IT दिग्गज TCS ने अहम जानकारी दी है। कंपनी ने BSE/NSE को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे कब जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही डिविडेंड को लेकर भी बताया है कि कंपनी इस क्वार्टर के लिए निवेशकों को कितना डिविडेंड देने की योजना बना रही है। इसके लिए रिकॉर्ड क्या होगी और बोर्ड मीडिंग कब होनी है।

TCS Dividend 2026: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Consultancy Services Ltd (TCS) एक बार फिर डिविडेंड को लेकर निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन डिविडेंड की रकम फिलहाल घोषित नहीं की गई है। रिकॉर्ड डेट और बोर्ड मीटिंग की तारीख सामने आने के बाद अब निवेशक Q3 नतीजों और संभावित डिविडेंड पर नजर बनाए हुए हैं।

TCS Dividends

TCS देगी अंतरिम डिविडेंड, (इमेज क्रेडिट, Timesnowhindi)

TCS Dividend 2026: तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित

TCS ने 23 दिसंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो रही तिमाही और नौ महीने की अवधि के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित करने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि प्रति शेयर कितना डिविडेंड दिया जाएगा। बाजार में आमतौर पर माना जा रहा है कि TCS अपने मजबूत कैश फ्लो और डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इस बार भी आकर्षक भुगतान कर सकती है।

End of Feed