बिजनेस

TCS ने किया बायबैक की तारीखों का ऐलान, 4150 रु पर खरीदे जाएंगे शेयर

TCS Buyback Date & Price: टीसीएस ने 17,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक इश्यू की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 4,150 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर अपने शेयर शेयरधारकों से वापस खरीदेगी।

Image

टीसीएस बायबैक इश्यू

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टीसीएस ने किया बायबैक की डेट का ऐलान
  • 4150 रु पर करेगी बायबैक
  • 17,000 करोड़ रुपये का है बायबैक इश्यू

TCS Buyback Date & Price: भारत की टॉप सॉफ्टवेयर सर्विस एक्सपोर्टर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 17,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक इश्यू की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी का बायबैक इश्यू 1 दिसंबर को खुलेगा, जिसके तहत निवेशक 4,150 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी को अपने शेयर बेच सकते हैं।

कब तक खुला रहेगा बायबैक इश्यू

बायबैक इश्यू 7 दिसंबर तक टेंडरिंग के लिए खुला रहेगा। छोटे शेयरधारकों के लिए (2 लाख रुपये से कम निवेश वाले लोग) पात्रता अनुपात रिकॉर्ड तिथि (यानी 25 नवंबर) पर रखे गए प्रत्येक 6 शेयरों के लिए 1 इक्विटी शेयर पर तय किया गया है। ये अनुपात लगभग 17% है। यानी ऐसे शेयरधारक हर 6 शेयर के लिए एक शेयर वापस बेच सकेंगे।

कितने पर है शेयर

4,150 रुपये का बायबैक प्राइस बीएसई पर टीसीएस के शुक्रवार के बंद भाव 3457.60 रुपये से 20% प्रीमियम पर है। टीसीएस का अनुमान है कि बायबैक से स्टैंडअलोन आधार पर उसका ईपीएस (प्रति शेयर कमाई) 58.52 रुपये से बढ़कर 59.18 रुपये हो जाएगा, जबकि नेटवर्थ 49.89% से बढ़कर 62.56% हो जाएगी।

बायबैक के बाद कंपनी में प्रमोटरों की कुल शेयरधारिता मौजूदा 72.3% की तुलना में बढ़कर 72.41% हो जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बायबैक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article