बिना Health Insurance भी मिलेगा टैक्स बेनेफिट! सीनियर सिटिजन के लिए 50,000 की छूट का पूरा गणित समझें

Tax Benefits for Senior Citizens: क्या आप जानते हैं कि सीनियर सिटिजन हेल्थ इंश्योरेंस न रखने के बावजूद कुछ शर्तों के तहत 50,000 रुपये तक का टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं।

Tax Benefits for Senior Citizens: क्या आपको भी यही लगता है कि आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत टैक्स छूट का लाभ केवल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने पर ही मिलता है। अगर हां तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर कोई सीनियर सिटिजन (60 वर्ष या उससे अधिक आयु) हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) नहीं रखता है, तब भी वह कुछ शर्तों के तहत 50,000 रुपये तक का टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकता है।

Tax Benefits for Senior Citizens

सीनियर सिटिजन के लिए टैक्स बेनिफिट्स (AI Generated Image)

यह सुविधा उन सीनियर सिटिजन के लिए बड़ी राहत है, जिन्हें बढ़ती उम्र के कारण हेल्थ इंश्योरेंस लेना मुश्किल या महंगा पड़ता है। आयकर कानून के अनुसार, ऐसे सीनियर सिटिजन अपने असल मेडिकल खर्च (Medical Expenses) पर धारा 80D के तहत टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं।

End of Feed