बिजनेस

Sky Gold Bonus Shares: स्काई गोल्ड देगी 1 शेयर पर 9 FREE Bonus Shares, 3 साल में दिया 4789% रिटर्न

Sky Gold Bonus Shares: स्काई गोल्ड ने 26 नवंबर को ऐलान किया कि कंपनी 9:1 के रेशियो में बोनस इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर फ्री 9 बोनस शेयर जारी दिए जाएंगे।

Image

बोनस शेयर देगी स्काई गोल्ड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बोनस शेयर देगी स्काई गोल्ड
  • 1 पर 9 बोनस शेयर मिलेंगे
  • रिकॉर्ड डेट है 16 दिसंबर

Sky Gold Bonus Shares: मल्टीबैगर जेम्स एंड ज्वैलरी कंपनी स्काई गोल्ड ने बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें कि स्मॉल कैप स्टॉक के शेयरों में एक और तीन साल में क्रमशः 290.14 प्रतिशत और 4789 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2008 में शुरू हुई स्काई गोल्ड लिमिटेड (एसजीएल) एक ज्वैलरी कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। यह कंपनी 18 और 22 कैरेट सोने से बने हल्की ज्वैलरी बेचती है। ये साधारण सोने के आभूषण, जड़े हुए सोने के आभूषण, हीरे जड़े हुए आभूषण और तुर्की आभूषण जैसी कई शैलियों का प्रोडक्शन करती है।

ये भी पढ़ें -

1 शेयर पर मिलेंगे 9 शेयर

स्काई गोल्ड ने 26 नवंबर को ऐलान किया कि कंपनी 9:1 के रेशियो में बोनस इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर फ्री 9 बोनस शेयर जारी दिए जाएंगे। कंपनी ने सोमवार, 16 दिसंबर, 2024 को यह तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है कि कौन से शेयरहोल्डर बोनस शेयरों के लिए एलिजिबल हैं।

रेवेन्यू और प्रॉफिट

मुंबई की ज्वैलरी कंपनी स्काई गोल्ड गोल्ड ज्वैलरी का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करती है। इसे 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 768.8 करोड़ रुपये (साल-दर-साल 94.2% और तिमाही-दर-तिमाही 6.3% की वृद्धि) पर 36.7 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article