Tata Trusts बनाएगा 50 हॉस्पिटल, अमीर मरीजों की फीस से गरीबों का होगा इलाज

देश के सबसे बड़े आद्यौगिक समूह टाटा ग्रुप को कंट्रोल करने वाले टाटा ट्रस्ट्स ने देश में 50 जनरल हॉस्पिटल बनाने का ऐलान किया है। ये सभी नॉन प्रॉफिट हॉस्पिटल होंगे।

देश में सस्ते और बेहतर इलाज की सुविधा बढ़ाने के लिए Tata Trusts बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने (Noel Tata) ने देशभर में 40 से 50 नॉन-प्रॉफिट जनरल हॉस्पिटल का नेटवर्क तैयार करने का ऐलान किया है। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ट्रस्ट्स की FY2025-26 की सालाना रिपोर्ट में नॉन-प्रॉफिट जनरल हॉस्पिटल नेटवर्क नेटवर्क तैयार करने की बात कही गई है।

Tata Trusts hospital

टाटा ट्रस्ट के सभी हॉस्पिटल नॉन-प्रॉफिट होंगे।

रिपार्ट के मुताबिक इन अस्पतालों का मॉडल ऐसा होगा, जिसमें इलाज का खर्च उठाने में सक्षम मरीजों से मिलने वाली फीस के जरिए उन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। हालांकि, अभी अस्पतालों के निर्माण पर होने वाला कुल निवेश, उनकी लोकेशन और निर्माण की समयसीमा का खुलासा नहीं किया गया है।

End of Feed