बिजनेस

किन वजहों से कैंसल होता है हेल्थ या लाइफ Insurance Claim, मुसीबत से बचने के लिए जान लें आप भी

Reasons for Life Insurance Claim Rejection: बीमा क्लेम रिजेक्ट के सबसे आम कारणों में से एक प्रीमियम का भुगतान समय पर न करना। कई बार पॉलिसीधारक अनजाने में अपनी जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने में विफल हो जाते हैं।

Image

बीमा क्लेम रिजेक्शन के कारण

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई वजहों से होता बीमा क्लेम रिजेक्ट
  • पॉलिसी न हो लैप्स
  • मेडिकल टेस्ट का खुलासा करें

Reasons for Life Insurance Claim Rejection: लाइफ या हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्ग टर्म के लिहाज से आपके और आपके परिवार के भविष्य के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। इनसे फाइनेंशियली तैयार रहने में मदद मिलती है। अधिकतर जानकार फाइनेंशियल प्लानिंग में इंश्योरेंस को जरूर शामिल करने को कहते हैं। मगर अकसर लोगों के बीमा क्लेम रिजेक्ट भी हो जाते हैं। आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए उन कारणों को जान लेना बेहतर है, जिनके चलते बीमा क्लेम रिजेक्ट हो जाते हैं।

गलत या जरूरी जानकारी न देना

गलत या कोई जरूरी जानकारी छूट जाने पर बीमा क्लेम रिजेक्ट हो जाते हैं। ये सबसे आम कारणों में से एक है। इसके पीछे तर्क काफी आसान है, प्रीमियम और रिस्क कवरेज पर्सनल डिटेल के आधार पर तय किया जाता है, जिनमें उम्र, प्रोफेशन, हेल्थ स्टेटस, मेडिकल हिस्ट्री आदि शामिल हैं। यदि कंपनी डिटेल की जांच में पाती है कि कोई गलत जानकारी है, तो क्लेम को अस्वीकार किया जा सकता है।

पॉलिसी लैप्स न हो

बीमा क्लेम रिजेक्ट के सबसे आम कारणों में से एक प्रीमियम का भुगतान समय पर न करना। कई बार पॉलिसीधारक अनजाने में अपनी जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने में विफल हो जाते हैं। यह या तो प्रीमियम भुगतान के बारे में भूल जाने के कारण या अपर्याप्त बैलेंस के कारण हो सकता है। इसलिए समय पर बीमा प्रीमियम अदा करें।

मेडिकल टेस्ट का खुलासा न करना

बीमा कंपनी ऐप्लिकेंट द्वारा दी गई प्रत्येक मेडिकल डिटेल को वेरिफाई करता है। ऐसा खासकर अधिक उम्र या हाई जोखिम कवरेज के मामले में होता है। अधिकांश बीमा कंपनियाँ इसके लिए मेडिकल टेस्ट कराती हैं। आपको ये टेस्ट को कंपनी को देने चाहिए, ताकि आप पहले से मौजूद बीमारियों का पता लग सके।

अन्य बीमा पॉलिसियाँ छिपाना

बीमा कंपनी आपको पॉलिसी पेश करने से पहले जो प्रश्न पूछता है उनमें से एक यह है कि क्या आपके पास पहले से ही कोई मौजूदा जीवन बीमा योजना कवरेज है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछली पॉलिसी का लाइफ कवर आपके मौजूदा ह्यूमन लाइफ वैल्यू के अनुसार खरीदी जाने वाली बीमा राशि की राशि को प्रभावित करेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article