बिजनेस

Cheap Personal Loan: इन बैंकों-एनबीएफसी में मिल रहा सबसे सस्ता पर्सनल लोन, 10.25 फीसदी पर पाएं 5 लाख

Banks With Lowest Personal Loan Interest Rate: इंडसइंड बैंक में पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.25 फीसदी से शुरू हैं। आपको ये बैंक इस रेट पर 5 लाख रु तक का पर्सनल लोन दे सकता है, जिसकी अवधि 5 साल तक होगी। प्रॉसेसिंग फीस के तौर पर बैंक आपसे लोन राशि का 3 फीसदी लेगा।

Image

सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन देने वाले बैंक

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडसइंड बैंक में सबसे सस्ता पर्सनल लोन
  • शुरुआती ब्याज दर 10.25 फीसदी
  • इस रेट पर मिल जाएंगे लाखों

Banks With Lowest Personal Loan Interest Rate: अब बैंक आसानी से पर्सलन लोन (Personal Loan) नहीं दे पाएंगे। इन लोन के रिस्क वेटेज में आरबीआई (RBI) की तरफ से 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। पर्सलन लोन पर रिस्क वेटेज 125 फीसदी हो गया है।

इससे बैंकों के लिए पर्सनल लोन देने की लागत में इजाफा होगा, जिससे पर्सनल लोन महंगा हो सकता है। इसलिए यदि आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो यह सही समय है। यहां हम सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे बैंकों की डिटेल देंगे।

इंडसइंड बैंक

इंडसइंड बैंक में पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.25 फीसदी से शुरू हैं। आपको ये बैंक इस रेट पर 5 लाख रु तक का पर्सनल लोन दे सकता है, जिसकी अवधि 5 साल तक होगी। प्रॉसेसिंग फीस के तौर पर बैंक आपसे लोन राशि का 3 फीसदी लेगा।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

आईडीएफसी फर्स्ट में पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.49 फीसदी से शुरू हैं। इस रेट पर आपको ये बैंक 5 लाख रु तक का पर्सनल लोन दे सकता है, जिसकी अवधि 1 से 5 साल तक होगी। प्रॉसेसिंग फीस के तौर पर बैंक आपसे लोन राशि का 3.5 फीसदी चार्ज करेगा।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक में पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.5 फीसदी से लेकर 24 फीसदी तक हैं। इन रेट पर आपको एचडीएफसी बैंक 40 लाख रु तक का पर्सनल लोन दे सकता है, जिसकी अवधि 1 से 5 साल तक होगी। प्रॉसेसिंग फीस 4999 रु है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.6 फीसदी से लेकर 18 फीसदी तक हैं। इस रेट पर आपको 1 से 6 लाख रु तक का पर्सनल मिल जाएगा, जिसकी अवधि 1 से 5 साल तक होगी। प्रॉसेसिंग फीस लोन राशि के 2.25 फीसदी के बराबर होगी।

एसबीआई और टाटा कैपिटल

एसबीआई में पर्सनल लोन की ब्याज दरें 11.05 फीसदी से शुरू हैं। मगर टाटा कैपिटल, जो एक एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) है, में पर्सलोन लोन की ब्याज दरें 10.99 फीसदी से शुरू हैं। यस बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल (एनबीएफसी) और कोटक महिंद्रा बैंक में भी पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.99 फीसदी से ही शुरू हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article