बिजनेस

TATA TECH IPO: शेयर एलॉटमेंट के बाद अब टाटा टेक की लिस्टिंग का इंतजार, GMP दे रहा 82% मुनाफे का संकेत

Tata Technologies Listing Date: टाटा टेक का ग्रे-मार्केट प्रीमियम बहुत दमदार है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम 410 रु पर चल रहा है, जो इसके आईपीओ प्राइस यानी 500 रु से करीब 82 फीसदी अधिक है।

Image

टाटा टेक्नोलॉजीज लिस्टिंग डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टेक की गुरुवार को हो सकती है लिस्टिंग
  • 80-82 फीसदी चल रहा जीएमपी
  • 500 रु तय हुआ फाइनल प्राइस

Tata Technologies Listing Date: टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) एक वैश्विक इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ईआर एंड डी) कंपनी है। कंपनी ने अपने आईपीओ (IPO) के बाद शेयरों का आवंटन कर दिया है। जिन लोगों को शेयर नहीं मिले हैं, उनके खाते में पैसा आ जाएगा। यह 19 वर्षों में टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ है।

टाटा टेक का आईपीओ का काफी अच्छा रहा। अब लोगों को शेयर एलॉटमेंट के बाद इसकी लिस्टिंग का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार 30 नवंबर को कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकता है।

कितना है ग्रे-मार्केट प्रीमियम

टाटा टेक का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) बहुत दमदार है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम 410 रु पर चल रहा है, जो इसके आईपीओ प्राइस यानी 500 रु से करीब 82 फीसदी अधिक है। लिस्टिंग तक इसमें बढ़ोतरी या गिरावट भी आ सकती है।

कैसा रहा आईपीओ

टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद हुआ। आईपीओ में प्राइस बैंड 475 रु से 500 रु प्रति शेयर था। आखिरी दिन तक टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को 69.43 गुना सब्सक्राइब किया गया। यानी 4.5 करोड़ शेयरों के मुकाबले 312.65 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन किए गए।

कौन से हिस्से को कितना सब्सक्राइब किया गया

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 203.41 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 62.11 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल हिस्से में भी अच्छी भागीदारी देखी गई और इसे 16.50 गुना सब्सक्राइब किया गया। एम्प्लॉई हिस्से को 3.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। शेयरधारकों के लिए रिजर्व हिस्से को 29.19 गुना सब्सक्राइब किया गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article