TATA Steel Q2 Results: दूसरी तिमाही में कैसा रहा टाटा स्टील का बिजनेस, जिंदल स्टील एंड पावर ने कमाया मुनाफा

TATA Steel Q2 Results: समीक्षाधीन अवधि में टाटा स्टील की कुल आय घटकर 54,503.30 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 55,910.16 करोड़ रुपये थी। टाटा स्टील का खर्च सालाना आधार पर 55,853.35 करोड़ रुपये से घटकर 52,331.58 करोड़ रुपये रह गया।

TATA Steel Q2 Results FY 2024-25: टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 758.84 करोड़ रुपये रहा है। खर्च कम होने से कंपनी मुनाफे में लौटी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 6,511.16 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

tata Steel Share

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय घटकर 54,503.30 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 55,910.16 करोड़ रुपये थी। टाटा स्टील का खर्च सालाना आधार पर 55,853.35 करोड़ रुपये से घटकर 52,331.58 करोड़ रुपये रह गया।

End of Feed