टाटा ने खोला खजाना! चेयरमैन चंद्रशेखरन को दिया 158.66 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज, एक साल में बढ़ी इतनी कमाई

Tata Sons Chairman Salary: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2025-26 में 158.66 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पारिश्रमिक मिला। यह पिछले साल से अधिक है। बोर्ड ने प्रति शेयर 1,10,717 रुपये लाभांश की भी सिफारिश की।

Tata Sons Chairman Salary : टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 158.66 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक (सैलरी और अन्य भुगतान) मिला है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक का उनका सबसे अधिक सालाना पारिश्रमिक है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में उन्हें 155.81 करोड़ रुपये मिले थे। यानी इस बार उनकी कुल कमाई में करीब 2.85 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Tata Sons Chairman Salary, N Chandrasekaran, Tata Sons Chairman, Executive Compensation, Record Pay Package,

टाटा संस के बॉस की बंपर कमाई! एन. चंद्रशेखरन को मिला ₹158.66 करोड़ का रिकॉर्ड पैकेज (तस्वीर-tata.com)

अब तक का सबसे बड़ा पे पैकेज

टाटा संस ने वर्ष 2022 से अपने टॉप अधिकारियों के पारिश्रमिक का सार्वजनिक खुलासा करना शुरू किया है। तब से लेकर अब तक यह चंद्रशेखरन का सबसे अधिक सालाना भुगतान है। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने कंपनी से कुल 671.4 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक प्राप्त किया है। इससे साफ है कि टाटा समूह में उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती गई है और कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बड़ा भुगतान मिलता रहा है।

End of Feed