Stocks to buy this week: इस हफ्ते इन स्टॉक पर कमाई के मौके! ब्रोकरेज फर्मों ने बताए टॉप 5 शेयरों के टारगेट, देखें लिस्ट

Stocks to buy this week: आज सोमवार, 24 जून 2024 से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत हो रही है। शेयर बाजार में अगले 5 दिन यानी 28 जून 2024 तक इस हफ्ते का कारोबार होगा। ऐसे में हम आपको ब्रोकरेज द्वारा सुझाए गए टॉप-5 स्टॉक की लिस्ट के बारे में बता रहे हैं। ब्रोकरेज ने Tata Motors, Vedanta, HAL सहित Mahindra Finance Share के प्राइस टारगेट बताए हैं। साथ ही इन स्टॉक पर किन स्ट्रैटजी पर दांव लगाना है उसके बारे में बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • HAL शेयर प्राइस टारगेट
  • महिंद्रा फाइनेंस शेयर प्राइस टारगेट
  • वेदांता लिमिटेड शेयर प्राइस टारगेट

Stocks to buy this week: पिछले हफ्ते बाजार में काफी हलचल देखने को मिली। ऐसे में अपने पोर्टफोलियो के लिए सही स्टॉक चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है। ET NOW स्वदेश के साथ खास शो से हम आपके लिए इस सप्ताह के लिए ब्रोकरेज की नजर में आए टॉप 5 स्टॉक लेकर आए हैं। ब्रोकरेज फर्मों द्वारा चुने गए टॉप 5 स्टॉक की सूची यहां दी गई है।

Stocks To Buy

इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Suzlon Share Price Target: Expert की सलाह

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने इस शेयर को लेकर कहा कि कई दिनों के साइडवेज कंसॉलिडेशन के बाद स्टॉक ने सकारात्मक ब्रेकआउट दिया है, जो आशावाद में वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा, कीमत महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर बनी हुई है। RSI एक बुलिश क्रॉसओवर में है और बढ़ रहा है। ऐसे में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट रूपक डे (Rupak De) ने इसमें 53 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने इसमें Target Price 60 रुपये बताया है, जबकि 49 रुपये का Stop Loss बताया है।

End of Feed