बिजनेस

CIE Automotive India: सीआईई ऑटोमोटिव ने 2 साल में पैसा ढाई गुना, अब 5 रु प्रति शेयर का देगी डिविडेंड

CIE Automotive India Dividend: सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया ने सोमवार को 2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अपने फाइनेंशियल रिजल्ट घोषित किए। तिमाही नतीजों के साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया।

Image

सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया देगी डिविडेंड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सीआईई ऑटोमोटिव देगी डिविडेंड
  • 5 रु प्रति शेयर का डिविडेंड देगी
  • 13 जून है रिकॉर्ड डेट

CIE Automotive India Dividend: सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया ने सोमवार को 2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अपने फाइनेंशियल रिजल्ट घोषित किए। कंपनी को इस तिमाही में 169 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ, जबकि 2022 की समान तिमाही ये 657.8 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। कंपनी की इनकम 2240 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2247 करोड़ रुपये रही थी। इसका कंसोलिडेटेड मार्जिन सालाना आधार पर 13 फीसदी के मुकाबले 14.6 फीसदी रहा। वहीं तिमाही नतीजों के साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया।

ये भी पढ़ें -

कितना देगी डिविडेंड और क्या है रिकॉर्ड डेट

सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को 50% डिविडेंड देने की सिफारिश की। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 जून, 2024 तय की गई है। रिकॉर्ड डेट का मतलब है कि डिविडेंड हासिल करने के लिए आपके पास इस डेट तक कंपनी के शेयर होने चाहिए।

2 साल में पैसा किया ढाई गुना

बीएसई पर 18 फरवरी 2022 को कंपनी का शेयर 200.60 रु पर था, जबकि मंगलवार को इसका शयर 472.55 रु पर बंद हुआ। यानी इसने 2 साल में 135.5 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों का करीब ढाई गुना हो गया। वैसे मंगलवार को कंपनी का शेयर 2.43 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं इसके एक साल का रिटर्न 21 फीसदी रहा है।

2024 में कराया नुकसान

  • 2024 में अब तक सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का शेयर 4.74 फीसदी गिरा है
  • 6 महीनों में ये 5.57 फीसदी कमजोर हुआ है
  • 1 महीने में इसने 1.5 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न और डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article