बिजनेस

सैलरी बढ़े तो टाटा के कर्मचारियों जैसी, एक झटके में दे दिए करोड़ों रुपये

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 13, 2023, 12:06 PM IST

Tata Group Employee Salary Increment: टाटा ग्रुप की कंपनी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की है उनमें इंडियन होटल्स (IHCL), टाटा पावर, ट्रेंट और टाटा कंज्यूमर जैसी कंपनियां सबसे आगे हैं।

Image

टाटा ग्रुप

Photo : iStock

Tata Group Employee Salary Increment: इस समय ज्यादातर कॉर्पोरेट ऑफिसेस में इनक्रीमेंट की चर्चा है। ऐसे में जब आप टाटा ग्रुप के कर्मचारियों के सैलरी इंक्रीमेंट के बारे में सुनेंगे तो आपको लगेगा कि भाइया सैलरी बढ़े तो टाटा के कर्मचारियों की तरह हो नहीं तो ना हो। खबर है कि 22 लाख-करोड़ के टाटा समूह के टॉप के अधिकारियों ने 16% से 60% तक सैलरी इक्रीमेंट पाया है।

सैलरी बढ़ोतरी के मामले में ये कंपनियां रहीं आगे

टाटा ग्रुप की कंपनी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की है उनमें इंडियन होटल्स (IHCL), टाटा पावर, ट्रेंट और टाटा कंज्यूमर जैसी कंपनियां सबसे आगे हैं। इन कंपनियों को देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों के रूप में जाना जाता है। ईटी के मुताबिक टाटा संस के बोर्ड ने अपने इतिहास में 2022-23 में समूह की उच्चतम वृद्धि के साथ सेल्स रेवेन्यू में 97 बिलियन डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। इसकी ज्यादातर बड़ी कंपनियों ने 20% तक का विस्तार किया है।

किस कंपनी के CEO की कितनी बढ़ी सैलरी

इंडियन होटल्स के सीईओ पुनीत चटवाल को इस साल 18.23 करोड़ रुपये की सैलरी पर 37% वेतन वृद्धि मिली, जबकि ट्रेंट के सीईओ पी वेंकटेशलू को 5.12 करोड़ रुपये पर 62% बढ़ोतरी मिली। यानी इनकी सैलरी अब करीब 8.29 करोड़ रुपये हो जाएगी। टाटा केमिकल्स के सीईओ आर मुकुंदन को 8 करोड़ रुपये पर 16% की बढ़ोतरी और टाटा पावर के सीईओ प्रवीर सिन्हा को 9 करोड़ रुपये पर 16% की बढ़ोतरी मिली।

टाटा कंज्यूमर के सीईओ सुनील डिसूजा को 24% की बढ़ोतरी के साथ 9.5 करोड़ रुपये मिले। प्रदीप बख्शी, सीईओ, वोल्टास को 3.8 करोड़ रुपये पर 22% की बढ़ोतरी मिली। टीसीएस के पूर्व सीईओ राजेश गोपीनाथन को 13% की बढ़ोतरी के साथ 29.1 करोड़ रुपये मिले। हालांकि इस पर जब ईटी ने टाटा समूह से बात की तो खबर लिखने तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article