कौन बनेगा Air India का तारणहार? नए CEO की तलाश में TATA ग्रुप

Air India New CEO search: टाटा ग्रुप एयर इंडिया के लिए नए सीईओ की तलाश कर रहा है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद आए उतार-चढ़ाव और निजीकरण के बावजूद एयरलाइन की कमजोर वित्तीय स्थिति इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन इस पद के लिए कई अनुभवी एयरलाइन अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं।

Air India New CEO search : टाटा ग्रुप अपनी प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया के लिए नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की तलाश कर रहा है। इसकी मुख्य वजह अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयरलाइन की स्थिति में आया उतार-चढ़ाव और निजीकरण के बाद भी कंपनी की वित्तीय हालत का पूरी तरह से ठीक न हो पाना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन इस पद के लिए कई अनुभवी लोगों से बातचीत कर चुके हैं। इन संभावित उम्मीदवारों को बड़ी एयरलाइनों को चलाने का अच्छा अनुभव है।

Air India, Tata Group, Air India CEO search

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया में मंथन, लीडरशिप बदलने की आहट (तस्वीर-istock)

मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन की भूमिका

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन का कॉन्ट्रैक्ट साल 2027 के मध्य तक है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे आगे एयर इंडिया के साथ काम जारी रखने में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अगर नेतृत्व में बदलाव होता है, तो इसे आपसी सहमति से अलग होने की प्रक्रिया माना जाएगा। कैंपबेल विल्सन ने जुलाई 2022 में एयर इंडिया की कमान संभाली थी। उस समय टाटा ग्रुप ने भारत सरकार से एयरलाइन को खरीदा था। विल्सन का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ है और वे 53 साल के हैं। इससे पहले वे सिंगापुर एयरलाइंस और उसकी लो-कॉस्ट एयरलाइन स्कूट में सीनियर मैनेजमेंट की भूमिका निभा चुके हैं।

End of Feed