बिजनेस

Tata Elxsi Return: Tata ग्रुप के इस शेयर ने 15 साल में 1 लाख को बनाया 1 करोड़, दिया 9777% रिटर्न

Tata Elxsi Return: 30 अक्टूबर 2004 को टाटा इलेक्सी का शेयर 77.72 रु पर था। जबकि बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 7676.45 रु पर बंद हुआ। इस दौरान इस शेयर ने 9777.06 फीसदी रिटर्न दिया, जिससे निवेशकों के 1 लाख रु 98.77 लाख रु बन गए।

Image

टाटा इलेक्सी के शेयर का रिटर्न

KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Elxsi ने दिया शानदार रिटर्न
  • 15 साल में 1 लाख को बनाया 1 करोड़
  • दिया 9777% रिटर्न

Tata Elxsi Return: टाटा ग्रुप के कई शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। इनमें से एक टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi Stock) है। टाटा इलेक्सी एक ऐसा शेयर है, जिसने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में कम निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। BSE चार्ट पर देखें तो इसके शेयर ने अप्रैल 2020 के बाद काफी अच्छा रिटर्न दिया है। आगे चेक करें शेयर का 15 साल का रिटर्न।

ये भी पढ़ें -

1 लाख को बनाया करीब 1 करोड़

30 अक्टूबर 2004 को टाटा इलेक्सी का शेयर 77.72 रु पर था। जबकि बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 7676.45 रु पर बंद हुआ। इस दौरान इस शेयर ने 9777.06 फीसदी रिटर्न दिया, जिससे निवेशकों के 1 लाख रु 98.77 लाख रु बन गए। 7676.45 रु पर टाटा इलेक्सी की मार्केट कैपिटल 47,808.64 करोड़ रु है।

1 साल से शेयर में एक्शन नहीं

  • हालांकि बीते एक साल से टाटा इलेक्सी के शेयर में कोई खास एक्शन नहीं दिखा है
  • बीते एक साल में ये शेयर 3.11 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये शेयर 12.24 फीसदी नीचे फिसला है
  • 6 महीनों में इसका रिटर्न पॉजिटिव 2 फीसदी रहा है
  • एक महीने में ये 0.48 फीसदी नीचे आया है
  • बीते हफ्ते (5 कारोबारी सत्रों में) ये शेयर 1.15 फीसदी ऊपर चढ़ा है

क्या है कंपनी का बिजनेस

टाटा इलेक्सी ऑटोमोटिव, ब्रॉडकास्मट, कम्युनिकेशंस, हेल्थकेयर और ट्रांसपोर्टेशन सहित विभिन्न उद्योगों में डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज के दुनिया के प्रमुख प्रोवाइडर्स में से एक है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article