कौन हैं नोएल टाटा की पत्नी आलू मिस्त्री, इस अरबपति की हैं बेटी

नोएल टाटा अपने भाई रतन टाटा के बाद टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बन गए हैं। वे एक लो प्रोफाइल शख्स हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें लिआह, माया और नेविल शामिल हैं। उनकी पत्नी हैं आलू मिस्त्री। आलू भारत के एक बड़े कारोबारी की बेटी हैं। उनके पिता पालोनजी शापूरजी मिस्त्री का निधन हो चुका है।

Authored by: Updated Oct 13 2024, 15:35 IST
शापूरजी पालोनजी ग्रुपImage Credit : TNN/BCCL01 / 04

शापूरजी पालोनजी ग्रुप

पालोनजी शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन थे और टाटा ग्रुप में उनकी बड़ी हिस्सेदारी थी। शापूरजी पालोनजी परिवार के पास टाटा संस में 18.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

आलू मिस्त्रीImage Credit : TNN/BCCL02 / 04

आलू मिस्त्री

आलू ने 1969 में ग्रांट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन की और एनाटॉमिक पैथोलॉजी एंड क्लिनिकल पैथोलॉजी की स्पेशियलिस्ट हैं। उन्होंने 1972 और 1977 के बीच सेंट लुइस, मिसौरी के फॉरेस्ट पार्क अस्पताल में इंटर्नशिप की और अपनी रेजीडेंसी पूरी की।

साइरस मिस्त्रीImage Credit : TNN/BCCL03 / 04

साइरस मिस्त्री

आलू के भाई-बहनों में साइरस मिस्त्री शामिल हैं, जो टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे थे। अब शापूर मिस्त्री कंस्ट्रक्शन शापूरजी पालोनजी ग्रुप के हेड हैं। फोर्ब्स के अनुसार शापूर मिस्त्री और परिवार की नेटवर्थ 171640.19 करोड़ रु है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप 159 साल पुराना बिजनेस ग्रुप है।

पहला प्रोजेक्ट गिरगांव चौपाटी पर फुटपाथImage Credit : TNN/BCCL04 / 04

पहला प्रोजेक्ट गिरगांव चौपाटी पर फुटपाथ

शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने आरबीआई-एसबीआई के हेडक्वार्वर और नरीमन पॉइंट भी बनाया है। कंपनी का पहला प्रोजेक्ट गिरगांव चौपाटी पर फुटपाथ बनाने का था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!