बिजनेस

टाटा की एक और कंपनी कर रही है IPO की तैयारी, सामने आई ये जानकारी

टाटा कैपिटल का मूल्य करीब 11 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के अपने IPO के संबंध में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष मसौदा दस्तावेज चार अप्रैल, 2025 को दाखिल किया है। टाटा कैपिटल की मूल कंपनी टाटा संस के पास 92.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Image

टाटा की एक और कंपनी कर रही है IPO की तैयारी

Photo : Times Now Digital

Tata Capital IPO: टाटा समूह की वित्तीय सेवा फर्म टाटा कैपिटल ने गोपनीय मार्ग के जरिये दो अरब डॉलर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, निर्गम के इस आकार पर टाटा कैपिटल का मूल्य करीब 11 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के अपने IPO के संबंध में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष मसौदा दस्तावेज चार अप्रैल, 2025 को दाखिल किया है।

कैसा होगा IPO?

इस IPO में इक्विटी शेयरों के ताजा निर्गम के अलावा कुछ शेयरधारकों की तरफ से बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल होगी। पिछले महीने शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में नए निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों की बिक्री पेशकश के जरिये 2.3 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में चिह्नित टाटा कैपिटल ने शुरुआती शेयर बिक्री के लिए पहले ही निदेशक मंडल की मंजूरी हासिल कर ली है।

टाटा कैपिटल और टाटा संस

टाटा कैपिटल की मूल कंपनी टाटा संस के पास 92.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस निर्गम के सफल होने पर यह IPO देश के वित्तीय क्षेत्र में सबसे बड़ी शुरुआती शेयर बिक्री होगी। यह नवंबर, 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज की सूचीबद्धता के बाद हाल के वर्षों में टाटा समूह का सार्वजनिक बाजार में दूसरा पदार्पण भी होगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article