Mutual Funds में सबसे महंगी गलती! ज्यादा रिटर्न के लालच में कहीं आप ही तो नहीं कर रहे ये भूल?

अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और जल्दी अमीर बनने के लिए जमकर बचत कर रहे हैं, लेकिन फिर भी फंड अपेक्षा के हिसाब से नहीं बढ़ रहे हैं, तो एक बार यह जरूर पढ़ लें।

Mutual Fund Switching : अगर आपने किसी ऐसे म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किया है, जिसने पिछले कुछ साल में एवरेज रिटर्न दे रहा है और अब किसी दूसरे "टॉप-परफॉर्मिंग" फंड में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए। क्योंकि, इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर साल सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फंड के पीछे भागने से लंबे समय में आपकी दौलत बढ़ने की जगह घट सकती है। यह सिर्फ गलत फंड चुनने की वजह से नहीं होता, बल्कि बार-बार इन्वेस्टमेंट बदलने की आदत की वजह से भी होता है, जिसका असर टैक्स, एग्जिट लोड और कंपाउंडिंग की पावर पर पड़ता है।

mutual funds

म्यूचुअल फंड निवेश की रणनीति पर ध्यान दें

फंड बदलने की इतनी जल्दी क्यों?

इन दिनों, सोशल मीडिया, यूट्यूब, व्हाट्सएप और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर पिछले साल सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड के बारे में चर्चा हो रही है। जिन इन्वेस्टर्स के फंड उस लिस्ट में नहीं होते, उन्हें अक्सर लगता है कि उन्होंने शायद गलत फंड चुन लिया है। फिर तुलना शुरू होती है। कोई दोस्त ज्यादा कमाई का दावा करता है, कोई यूट्यूबर नए फंड की सलाह देता है, या कोई वेबसाइट किसी स्कीम को नंबर वन बताती है। इसलिए, इन्वेस्टर अपना पुराना फंड बेचकर नए "स्टार परफॉर्मर" में इन्वेस्ट करते हैं। लेकिन यह फैसला अक्सर इन्वेस्टमेंट लॉजिक से ज्यादा इमोशन पर आधारित होता है। इन्वेस्टमेंट की दुनिया में, इसे "परफॉर्मेंस चेजिंग" कहा जाता है।

End of Feed