बिजनेस

Swiggy-IRCTC Partnership: स्विगी 4 और रेलवे स्टेशनों पर शुरू करेगी फूड डिलिवरी सर्विस, आईआरसीटीसी से किया समझौता

Swiggy Food Delivery At Railway Station: स्विगी जल्द ही 4 और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को खाना पहुंचाने की सर्विस (फूड डिलिवरी सर्विस) देगी। कंपनी बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा रेलवे स्टेशनों पर खाना पहुंचाने की सर्विस शुरू करने जा रही है।

Image

रेलवे स्टेशन पर स्विगी करेगी फूड डिलीवरी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • स्विगी ने आईआरसीटीसी से किया समझौता
  • 4 और रेलवे स्टेशनों पर शुरू करेगी फूड डिलिवरी सर्विस
  • 12 मार्च से शुरू होगी सर्विस

Swiggy Food Delivery At Railway Station: स्विगी जल्द ही 4 और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को खाना पहुंचाने की सर्विस (फूड डिलिवरी सर्विस) देगी। कंपनी बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा रेलवे स्टेशनों पर खाना पहुंचाने की सर्विस शुरू करने जा रही है। 12 मार्च से स्विगी इन रेलवे स्टेशनों के लिए अपनी सर्विस शुरू करेगी। स्विगी ने एक बयान में कहा कि आने वाले हफ्तों में खाना पहुंचाने की सेवाओं को 59 और रेलवे स्टेशनों पर शुरू किया जाएगा। स्विगी फूड मार्केटप्लेस और भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेल गाड़ियों में पहले से ऑर्डर किए गए खाने को पहुंचाने के लिए मंगलवार को एक समझौता किया है।

ये भी पढ़ें -

कैसे कर सकेंगे खाना ऑर्डर

यात्री आईआरसीटीसी ऐप पर पीएनआर दर्ज करके और खाना प्राप्त करने के लिए पसंदीदा स्टेशन का चयन करके स्विगी के जरिये फूड डिलिवरी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी के चेयरमैन और एमडी संजय कुमार जैन ने कहा है कि स्विगी के साथ यह साझेदारी हमारे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक रूप से फूड डिलिवरी का ऑप्शन देगी, जिससे उनकी यात्रा और अधिक यादगार बन जाएगी।

आगे के लिए क्या है प्लान

स्विगी के सीईओ रोहित कपूर ने कहा है कि इस शुरुआत के लिए यात्रियों और रेस्टोरेंट ऑपरेटरों से उत्साहजनक रेस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में अधिक स्टेशनों पर यह सर्विस शुरू की जाएगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article