बिजनेस

Infosys Share Target: इंफोसिस ने 28 साल में दिया 1.68 लाख फीसदी रिटर्न, 5900 रु बन गए 1 करोड़, आगे भी कराएगा कमाई !

Infosys Share Target Price: साल की दूसरी छमाही में खर्च में रिवाइवल की संभावना के बीच ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) ने इंफोसिस पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है। हालाँकि बोफा ने इसका टार्गेट बढ़ाया है।

Image

इंफोसिस ने दिया 1.68 लाख फीसदी रिटर्न

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस ने दिया शानदार रिटर्न
  • आगे भी दे सकता है प्रॉफिट
  • 10 सालों में 3 बार दिए बोनस शेयर

Infosys Share Target Price: इंफोसिस का शेयर दलाल स्ट्रीट पर उन चुनिंदा शेयरों में से एक है, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मालामाल बनाया है। इस लार्जकैप आईटी स्टॉक ने लगभग 28 वर्षों में 168,973.68 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इसके नतीजे में निवेशकों को काफी फायदा हुआ है। अगर किसी ने मार्च 1996 में इंफोसिस में मात्र 5900 रु लगाए होते तो वो आज 1 करोड़ रु बन गए होते। बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार 22 मार्च 1996 को इंफोसिस का शेयर 0.95 रु पर था, जबकि मंगलवार को ये 1606.20 रु पर बंद हुआ। इस दौरान शेयर ने 168,973.68 फीसदी रिटर्न देते हुए मात्र 5920 रु को 1 करोड़ बना दिया है।

ये भी पढ़ें -

आगे कितना दे सकता है रिटर्न

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार साल की दूसरी छमाही में खर्च में रिवाइवल की संभावना के बीच ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) ने इंफोसिस पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है। हालाँकि बोफा ने इसका टार्गेट बढ़ाया है।

बोफा ने इसका टार्गेट 1535 रु से बढ़ाकर 1735 रु कर दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर (1606.20 रु) से 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

तीन बार दिए बोनस शेयर

बीते 10 सालों में इंफोसिस ने शेयरधारकों को मुफ्त में बोनस शेयर भी बांटे हैं। बीएसई डेटा के मुताबिक, इंफोसिस ने 2014 और 2015 में अपने निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। बाद में 2018 में कंपनी ने 1:1 के ही अनुपात में दोबारा बोनस शेयर दिए।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले ब्रोकरेज फर्म की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article