बिजनेस

Swiggy IPO: जल्द आएगा स्विगी का IPO, पैसा रखें तैयार, ब्लैकरॉक और SBI MF जैसे दिग्गजों ने पहले ही लगा दिया दांव

Swiggy IPO Details: अप्रैल में देश के मार्केट कैपिटल रेगुलेटर SEBI के पास पहली बार फाइल किए गए इस पब्लिक इश्यू में ब्लैकरॉक, सीपीपीआईबी, एसबीआई म्यूचुअल फंड जैसे विदेशी और घरेलू निवेशक शामिल हुए हैं, जिन्होंने कंपनियों में निवेश किया है।

Image

स्विगी लाएगी IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • स्विगी ला रही IPO
  • जल्द आएगा मार्केट में
  • पैसा रखें तैयार

Swiggy IPO Details: फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी फर्म स्विगी के IPO के आधार पर बेंगलुरु स्थित इस कंपनी की वैल्यूएशन 11.2 अरब डॉलर (94194 करोड़ रु) हो सकती है, जो कि दो साल पहले इसकी पिछली फंडिंग से थोड़ा ज्यादा है। भारत में इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक, 11,300 करोड़ रुपये का स्विगी का आईपीओ 6 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 6,800 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जा सकते हैं, जबकि कंपनी 4,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी।

ये भी पढ़ें -

इन बड़े इंस्टीट्यूशंस ने लगाया दांव

अप्रैल में देश के मार्केट कैपिटल रेगुलेटर SEBI के पास पहली बार फाइल किए गए इस पब्लिक इश्यू में ब्लैकरॉक, सीपीपीआईबी, एसबीआई म्यूचुअल फंड जैसे विदेशी और घरेलू निवेशक शामिल हुए हैं, जिन्होंने कंपनियों में निवेश किया है।

नीदरलैंड की निवेश कंपनी Prosus की एमआईएच इंडिया फूड होल्डिंग्स के जरिए स्विगी में 31% हिस्सेदारी है। ये अपनी हिस्सेदारी का करीब पांचवां हिस्सा बेचकर लगभग 1 बिलियन डॉलर जुटा सकती है, जो इसके कुल निवेश का आधे से अधिक होगा।

आखिरी प्राइवेट राउंड की वैल्यूएशन

स्विगी का आखिरी प्राइवेट राउंड की वैल्यूएशन 10.7 बिलियन डॉलर (करीब 90000 करोड़ रु) था, जब इसने जनवरी 2022 में यूएस एसेट मैनेजर इनवेस्को के नेतृत्व में एक दौर में 70 करोड़ डॉलर (5887 करोड़ रु) जुटाए थे।

IPO की डिटेल

स्विगी ने अभी IPO से जुड़ी जानकारी पब्लिक नहीं की है, जिसमें इश्यू खुलने और बंद होने की तारीख के अलावा प्राइस बैंड और शेयरों की लॉट साइज शामिल है। हालांकि ये तय है ये एक मेनबोर्ड का IPO होगा और इसकी लिस्टिंग BSE-NSE पर होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article