बिजनेस

Waaree Energies IPO GMP: वारी एनर्जीज के IPO ने तोड़ा बजाज फाइनेंस का खास रिकॉर्ड, GMP दे रहा पैसा दोगुने करने के संकेत

Waaree Energies IPO GMP: वारी एनर्जीज के आईपीओ को प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर 97.33 लाख आवेदक मिले, जो किसी भी भारतीय आईपीओ के लिए अब तक की सबसे अधिक आवेदकों की संख्या है। हाल ही में आए बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को अपने प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर 89.07 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।

Image

वारी एनर्जीज का IPO रहा शानदार

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वारी एनर्जीज का IPO रहा शानदार
  • तोड़ा बजाज फाइनेंस का रिकॉर्ड
  • GMP है 1530 रु

Waaree Energies IPO GMP: सौर पैनल बनाने वाली वारी एनर्जीज के IPO को इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का जोरदार सपोर्ट मिलने से तीसरे और अंतिम दिन बुधवार तक कुल 76.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 4,321.44 करोड़ रुपये के आईपीओ में की गई 2,10,79,384 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,60,91,61,741 शेयरों के लिए आवेदन मिले। कंपनी ने आवेदनों की संख्या के मामले में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन आवेदन राशि के मामले में यह उससे पीछे है।

ये भी पढ़ें -

कितना है GMP

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,427 से 1,503 रुपये प्रति शेयर है। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 1530 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग 100 फीसदी से अधिक प्रीमियम के साथ 3033 रु पर हो सकती है। इससे लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा दोगुना हो जाएगा। मगर GMP घट-बढ़ सकता है।

कितना हुआ सब्सक्राइब

वारी एनर्जीज के आईपीओ को प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर 97.33 लाख आवेदक मिले, जो किसी भी भारतीय आईपीओ के लिए अब तक की सबसे अधिक आवेदकों की संख्या है। हाल ही में आए बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को अपने प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर 89.07 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।

किस सेगमेंट को कितना मिला सब्सक्रिप्शन

पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) के सेगमेंट को 208.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी को 62.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं रिटेल निवेशकों की कैटेगरी को 10.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

वारी एनर्जीज ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,277 करोड़ रुपये जुटाए थे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article