Swiggy IPO Allotment Date: स्विगी सोमवार 11 नवंबर को अपने शेयरों का अलॉटमेंट करेगी। आवेदन करने वालों को मंगलवार 12 नवंबर तक अपने फंड के डेबिट होने या आईपीओ में शेयर न मिलने की जानकारी मिल जाएगी। फूड डिलिवरी कंपनी के मेगा आईपीओ को तीन दिनों में सुस्त रेस्पॉन्स मिला। कुल मिलाकर इस इश्यू को केवल 3.59 गुना सब्सक्राइब किया गया। आगे जानिए कैसे आप शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
BSE की साइट पर ऐसे करें चेक
- सबसे पहले इस लिंक पर पर जाएँ
- इश्यू टाइप के तहत इक्विटी पर क्लिक करें
- इश्यू नेम के तहत ड्रॉपबॉक्स में स्विगी लिमिटेड चुनें
- ऐप्लिकेशन नंबर लिखें
- पैन कार्ड आईडी दर्ज करें
- 'आई एम नॉट ए रोबोट' पर क्लिक करें और सर्च बटन दबाएँ। आपका स्टेटस सामने आ जाएगा
रजिस्ट्रार के पोर्टल पर ऐसे करें चेक
- सबसे पहले इस लिंक पर जाएं
- ड्रॉपबॉक्स में IPO/FPO चुनें। कंपनी का नाम तभी आएगा जब अलॉटमेंट फाइनल हो जाएगा
- आपको तीन में से किसी एक मोड को चुनना होगा - ऐप्लिकेशन नंबर, डीमैट नंबर या पैन आईडी
- आवेदन टाइम में ASBA (Application Supported by Blocked Amount) और नॉन-ASBA में से चुनें
- चुने गए मोड की डिटेल दर्ज करें
- कैप्चा भरें और सबमिट पर क्लिक करें
कितना है जीएमपी (Swiggy IPO GMP)
स्विगी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 371-390 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम यानी GMP सिर्फ 2 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग बहुत कम प्रीमियम या फ्लैट हो सकती है। लिस्टिंग 13 नवंबर को होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
