बिजनेस

Aarti Industries Share Price: 10% टूटा आरती इंडस्ट्रीज का शेयर, प्रॉफिट घटने का दिखा असर

Aarti Industries Q2 Results: आरती इंडस्ट्रीज का EBITDA 233 करोड़ रु से 15.5% घटकर 197 करोड़ रु रह गया, जबकि EBITDA मार्जिन 16% से घटकर 12.1% रह गया। ये नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए थे जिनका असर आज आरती इंडस्ट्रीज के शेयर पर दिख रहा है।

Image

आरती इंडस्ट्रीज का शेयर गिरा

KEY HIGHLIGHTS
  • आरती इंडस्ट्रीज का शेयर टूटा
  • 10 फीसदी की आई गिरावट
  • प्रॉफिट घटने से गिरावट

Aarti Industries Q2 Results: सोमवार को आरती इंडस्ट्रीज के शेयर में तगड़ी गिरावट दिख रही है। करीब सवा 10 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 427.30 रु पर है। दरअसल केमिकल कंपनी आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को जुलाई-सितंबर तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट घोषित किए थे। इसके प्रॉफिट में साल दर साल आधार पर 43% की गिरावट दर्ज की गई। उसी से कंपनी के शेयर पर निगेटिव असर पड़ता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

कितना रह गया प्रॉफिट

जुलाई-सितंबर में आरती इंडस्ट्रीज का प्रॉफिट 91 करोड़ रु से घटकर 52 करोड़ रु रह गया। अधिक खर्च और ऑपरेशनल चुनौतियों ने कंपनी के प्रदर्शन पर असर डाला है।

कंपनी की इनकन में सालाना आधार पर 12% की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,454 करोड़ रु की तुलना में 1,628 करोड़ रु पहुँच गई। कंपनी ने अपनी मार्केट एक्सेस का विस्तार किया है। साथ ही कंपनी ने प्रोडक्ट्स में डायवर्सिफिकेशन लाने पर काम किया है। इन दो कारणों से कंपनी की इनकम बढ़ी है।

EBITDA में आई गिरावट

आरती इंडस्ट्रीज का EBITDA 233 करोड़ रु से 15.5% घटकर 197 करोड़ रु रह गया, जबकि EBITDA मार्जिन 16% से घटकर 12.1% रह गया। ये नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए थे जिनका असर आज आरती इंडस्ट्रीज के शेयर पर दिख रहा है।

शेयर का कैसा रहा परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिन में आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 15.5 फीसदी टूटा है
  • एक महीने में ये 19.22 फीसदी नीचे आया है
  • 6 महीनों में ये शेयर 36.15 फीसदी फिसला है
  • 2024 में अब तक शेयर 34.4 फीसदी गिरा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर में गिरावट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article