अंतरराष्ट्रीय पेमेंट होगा तेज और सस्ता, स्विफ्ट और वैश्विक बैंक ला रहे नया सिस्टम

International Money Transfer: SWIFT और कई वैश्विक बैंक मिलकर एक नया पेमेंट सिस्टम शुरू करने जा रहे हैं, जिससे छोटी कंपनियों और आम उपभोक्ताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय पैसे भेजना आसान, तेज और कम खर्चीला हो जाएगा। इस नई व्यवस्था की शुरुआत पहले प्रमुख वैश्विक बाजारों से की जाएगी, जिसके बाद इसे धीरे-धीरे अन्य देशों और भुगतान मार्गों तक भी विस्तारित किया जाएगा।

International Money Transfer : दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय भुगतान को आसान और सस्ता बनाने के लिए SWIFT (सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन) और कई वैश्विक बैंक मिलकर एक नया पेमेंट सिस्टम शुरू करने जा रहे हैं। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य खास तौर पर छोटी कंपनियों और आम उपभोक्ताओं के लिए सीमापार भुगतान को तेज, सस्ता और अधिक पारदर्शी बनाना है। अभी अंतरराष्ट्रीय भुगतान में अक्सर ज्यादा समय लगता है और लागत भी अधिक होती है। नया सिस्टम के लागू होने के बाद इन समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है। इसकी शुरुआत दुनिया के कुछ प्रमुख वित्तीय बाजारों से की जाएगी और धीरे-धीरे इसे अन्य देशों और भुगतान मार्गों तक भी बढ़ाया जाएगा।

international money transfer, faster payments system

नए पेमेंट सिस्टम से छोटे कारोबारियों और उपभोक्ताओं को राहत (तस्वीर-istock)

प्रमुख देशों के बीच भुगतान से होगी शुरुआत

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक नया सिस्टम की शुरुआत उन लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय भुगतान मार्गों से होगी, जिनका उपयोग दुनिया भर में सबसे ज्यादा किया जाता है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, चीन, जर्मनी, भारत, पाकिस्तान, स्पेन, थाइलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों के बीच होने वाले भुगतान शामिल हैं। इन मार्गों पर भेजे जाने वाले पैसों में अब कई नई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें भुगतान की लागत पहले से तय होना, पूरी राशि का प्राप्तकर्ता तक पहुंचना, पूरे लेनदेन की ट्रैकिंग और तेज गति से भुगतान पूरा होना शामिल है। जहां संभव होगा, वहां तत्काल निपटान यानी तुरंत भुगतान पूरा करने की सुविधा भी दी जाएगी। इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो विदेशों में काम करते हैं और अपने परिवार को पैसे भेजते हैं।

End of Feed