स्वीप-इन FD या रेगुलर FD: कहां जमा करें पैसा? जानें इन दोनों में बड़े अंतर, जो बढ़ाएंगे आपका मुनाफा!

Sweep-in FD vs Regular FD: स्वीप-इन एफडी आपातकालीन जरुरतों के लिए तुरंत पैसे निकालने की छूट के साथ अधिक ब्याज देती है, जबकि रेगुलर एफडी तय लक्ष्यों के लिए एकमुश्त लंबे निवेश हेतु बेहतर है।

Sweep-in FD vs Regular FD: अक्सर लोग अपनी जमा पूंजी पर बेहतर रिटर्न पाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का सहारा लेते हैं। जब बात एफडी की आती है, तो बैंकों में आमतौर पर दो सबसे प्रमुख विकल्प मिलते हैं, पहला स्वीप-इन एफडी (Sweep-in FD) और दूसरा रेगुलर एफडी (Regular FD)। दोनों ही माध्यम साधारण बचत खाते से अधिक ब्याज देते हैं, लेकिन इन दोनों की कार्यप्रणाली, लिक्विडिटी (पैसे निकालने की सुविधा) और ब्याज गणना के नियम एक-दूसरे से काफी अलग हैं। अगर आप भी अपनी बचत को सही जगह निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए इन दोनों एफडी के बीच के बुनियादी अंतर, बैंकों की शर्तें और ब्याज दरों को समझना बेहद जरूरी है। आइए समझते हैं कि ये दोनों किस तरह काम करते हैं और आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर हो सकता है।

Sweep in FD vs Regular FD, Sweep in FD, Regular FD, Fixed Deposit, FD Interest Rates

आपके लिए कौन सी FD है सबसे बेस्ट?

क्या होती है स्वीप-इन एफडी और रेगुलर एफडी?

स्वीप-इन एफडी एक ऐसी सुविधा है, जिसमें आपके बचत खाते (Savings Account) में तय सीमा से अधिक मौजूद अतिरिक्त पैसे खुद-ब-खुद (Automatically) एफडी में ट्रांसफर हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एफडी जितना ज्यादा ब्याज भी मिलता है और जब भी कोई मेडिकल इमरजेंसी, अचानक घर की मरम्मत या कोई अन्य जरूरी खर्च आ जाए, तो आप तुरंत उन पैसों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, एक रेगुलर एफडी में आपको एक निश्चित अवधि (जैसे 1 वर्ष, 3 वर्ष या 5 वर्ष) के लिए एकमुश्त (Lump Sum) राशि जमा करनी होती है। इसमें पैसा एक तय समय के लिए लॉक हो जाता है और परिपक्वता (Maturity) से पहले पैसे निकालने पर पेनल्टी देनी पड़ती है।

End of Feed