Global Business Summit 2025: Global Business Summit 2025: पीएम मोदी ने कहा स्वामित्व योजना की वजह से देश के ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 100 लाख करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की वेल्यू अनलॉक हुई है। यह बात उन्होंने टाइम्स ग्रुप के 15-16 फरवरी को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 पर बोली। उन्होंने यह भी बताया कि प्रॉपर्टी राइट्स मिलने से गरीबी कम करने में मदद मिल रही है। इस योजना के जरिए गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन और मकानों का वैध स्वामित्व दिया गया है, जिससे वे अपनी संपत्ति को आर्थिक संसाधन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में प्रॉपर्टी राइट्स को लेकर बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के कई देशों में करोड़ों लोगों के पास अभी भी अपनी संपत्ति के कानूनी दस्तावेज नहीं हैं।
स्वामित्व योजना की वजह से देश के ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 100 लाख करोड़ रुपए की प्रोपर्टी की वेल्यू अनलॉक हुई है
क्या है स्वामित्व योजना?
- स्वामित्व योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल प्रॉपर्टी मैपिंग योजना है, जिसके तहत गांवों की जमीन और घरों के मालिकों को आधिकारिक दस्तावेज दिए जाते हैं।
- किसानों और ग्रामीण निवासियों को संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलता है।
- बैंकों से आसानी से लोन प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
- गांवों में जमीन विवाद कम होते हैं।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को लाभ मिलता है।
यहां देखें लाइव वीडियो
