बिजनेस

Global Business Summit: 'हर गांव के पास पहुंची बैंक ब्रांच, 32 लाख करोड़ का बांटा लोन', ग्लोबल बिजनेस समिट में बोले पीएम मोदी

Global Business Summit: पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 32 लाख करोड़ रु का लोन उन लोगों को दिया गया, जिन्हें पुरानी बैंकिंग व्यवस्था के तहत लोन मिल ही नहीं सकता था। MSME (छोटे-मँझोले कारोबार) के लिए आज लोन मिलना काफी आसान हो गया है।

Image

MSME को लोन मिलना हुआ आसान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • MSME को लोन मिलना हुआ आसान
  • पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान
  • ईटी ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए पीएम

Global Business Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के पहले दिन कहा कि एक समय भारत का बैंकिंग सिस्टम मुश्किल दौर से गुजर रहा था। हमने बैंकिंग सिस्टम को सुधारा। 10 साल पहले ये तर्क दिया जाता था कि देश में बैंक ब्रांच नहीं हैं, तो फाइनेंशियल इंक्लूजन (लोगों को फाइनेंशियल सिस्टम में लाना) कैसे होगा? मगर आज देश में हर 5 किलोमीटर के दायरे में बैंक ब्रांच या बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट मौजूद है। भारत में एक्सेस टू क्रेडिट (लोन सुविधा) में बढ़ोतरी हुई। इसका एक बड़ा कारण मुद्रा योजना है।

ये भी पढ़ें -

बांटा गया 32 लाख करोड़ रु का लोन

पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 32 लाख करोड़ रु का लोन उन लोगों को दिया गया, जिन्हें पुरानी बैंकिंग व्यवस्था के तहत लोन मिल ही नहीं सकता था। MSME (छोटे-मंझोले कारोबार) के लिए आज लोन मिलना काफी आसान हो गया है।

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2014 के बाद केवल एक दशक में दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी वाले देशों में शामिल हो गया। ये विकसित भारत की स्पीड है। वहीं 2014 में कांग्रेस ने लक्ष्य रखा था कि साल 2044 तक भारत को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आप अगले कुछ वर्षों में ही भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनते देखेंगे।

ET NOW Global Business Summit 2025

तेजी से हो रहे आर्थिक बदलावों और डिजिटल परिवर्तन के दौर में, टाइम्स ग्रुप का ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 व्यापार और नीति के भविष्य पर बातचीत को प्रज्वलित कर रहा है। इस ऐतिहासिक सभा ने वैश्विक विकास के अगले चरण को आकार देने के लिए दूरदर्शी नेताओं, नीति निर्माताओं और इनोवेटर्स को एक साथ लाया है।

'Evolve, Emerge, Expand' थीम के अंतर्गत, ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 शिखर सम्मेलन - जो 15-16 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हो रहा है, यह सिर्फ एक उच्चस्तरीय सभा से कहीं अधिक है - यह एक ऐसे विश्व में लचीलेपन, नवाचार और रणनीतिक विकास का प्रमाण है, जो लगातार खुद को पुनर्परिभाषित कर रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article