बिजनेस

Suzlon Energy Share: सुजलॉन के शेयर में तेजी, नए ऑर्डर मिलने समेत इन 4 कारणों से मिल रहा सहारा

Suzlon Energy Share Price: मंगलवार के कारोबार में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। करीब डेढ़ बजे सुजलॉन का शेयर 0.78 रु या 1.37 फीसदी की मजबूती के साथ 57.72 रु पर है।

Image

सुजलॉन के शेयर में तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Suzlon के शेयर में तेजी
  • 1 फीसदी से अधिक चढ़ा
  • कई फैक्टर्स से मिल रहा सहारा

Suzlon Energy Share Price: मंगलवार के कारोबार में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। करीब डेढ़ बजे सुजलॉन का शेयर 0.78 रु या 1.37 फीसदी की मजबूती के साथ 57.72 रु पर है। BSE पर ये 56.94 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 57.61 रु पर खुला था। साल 2025 में सुजलॉन के सेयर शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस साल अब तक (57.72 रु के रेट तक) ये 11.6 फीसदी नीचे फिसला है।

ये भी पढ़ें -

ये हैं सुजलॉन में तेजी वाले फैक्टर

  • पॉजिटिव मार्केट सेंटीमेंट : स्मॉल-मिड कैप मार्केट की मजबूती और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को लेकर उम्मीदों ने शेयर को सहारा दिया है।
  • रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस : अक्षय ऊर्जा की बढ़ती मांग ने सुजलॉन के बिजनेस मॉडल में निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है।
  • नए प्रोजेक्ट्स : सुजलॉन को नए विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स को हासिल करने की रिपोर्ट ने निवेशकों की भावना को और मजबूत किया है।
  • वैश्विक अक्षय ऊर्जा प्रोत्साहन : स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली सरकारी कदमों ने भी शेयर के लिए अनुकूल माहौल बनाया है।

ब्रोकरेज फर्म्स की सलाह

आईसीआईसीआई डायरेक्ट : पवन ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की मजबूत स्थिति का हवाला देते हुए, आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने ₹65 के टार्गेट प्राइस के साथ सुजलॉन पर “BUY” रेटिंग बनाए रखी है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज : कंपनी की सुधरती वित्तीय स्थिति के मद्देनजर इसने लॉन्ग टर्म निवेशकों “होल्ड” की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article