बिजनेस

Swiggy Share Price: Swiggy के शेयरों में आई 7 फीसदी तक की गिरावट, प्री-आईपीओ लॉक-इन पीरियड खत्म होने का दिखा असर

मंगलवार के कारोबार में स्विगी लिमिटेड के शेयर में 7 प्रतिशत तक की गिरावट आई और यह 300 रुपये से नीचे आ गया। दरअसल इसका प्री-आईपीओ शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया, जिसके बाद इसके शेयरों में बिकवाली देखी गयी। पर बाद में स्विगी का शेयर काफी हद तक संभल गया।

Image

स्विगी में आई गिरावट

KEY HIGHLIGHTS
  • Swiggy के शेयर में 7 फीसदी गिरावट
  • प्री-आईपीओ लॉक-इन पीरियड हुआ खत्म
  • 300 रु से नीचे गिरकर उबरा शेयर

Swiggy Share Price: मंगलवार के कारोबार में स्विगी लिमिटेड के शेयर में 7 प्रतिशत तक की गिरावट आई और यह 300 रुपये से नीचे आ गया। दरअसल इसका प्री-आईपीओ शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया, जिसके बाद इसके शेयरों में बिकवाली देखी गयी। पर बाद में स्विगी का शेयर काफी हद तक संभल गया। BSE पर इसका शेयर 320.30 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 305 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 297 रु तक गिरा। करीब 12 बजे ये 8.90 रु या 2.78 फीसदी की गिरावट के साथ 311.40 रु पर है। बता दें कि प्री-आईपीओ शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने के मामले में पहले ही कुछ जानकारों ने स्विगी के शेयर में उतार-चढ़ाव की चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़ें -

क्या है प्री-आईपीओ निवेशकों के लिए नियम

स्टॉक एक्सचेंजों पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के बाद नॉन-प्रमोटर और प्री-आईपीओ निवेशकों को अनिवार्य छह महीने की लॉक-इन अवधि का सामना करना पड़ता है। स्विगी के मामले में, यह लॉक-इन अवधि 12 मई को समाप्त हो गई, जिससे कंपनी की 83 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग पहली बार सेकेंडरी मार्केट ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो गई।

ये शेयर 13 मई यानी आज से ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं।

जानें Swiggy के आईपीओ की डिटेल

फूड डिलिवरी सर्विस कंपनी 13 नवंबर, 2024 को लिस्ट हुई थी। कंपनी के आईपीओ में शेयर की कीमत 390 रुपये फिक्स की गयी थी। लिस्टिंग के दिन, स्विगी के शेयर 410 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थे। आईपीओ से कंपनी ने लगभग 11,327 करोड़ रुपये जुटाए थे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article