बिजनेस

Suzlon Share Price: मोतीलाल ओसवाल से BUY रेटिंग मिलने पर Suzlon में उछाल, ब्रोकरेज फर्म ने दिया 70 रु का TARGET

Suzlon Energy Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी दिख रही है। करीब साढ़े 10 बजे सुजलॉन का शेयर BSE पर 1.91 रु या 3.60 फीसदी की तेजी के साथ 54.94 रु पर है। सुजलॉन एनर्जी शेयर निवेशकों के पसंदीदा शेयरों में से एक है। निवेशक इस पर नजर रखे रहते हैं। ये शेयर पिछले कुछ समय में शानदार रिटर्न देने में कामयाब रहा है। एक समय ये 2 रुपये पर था, जो अब बढ़कर 55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अब इसे मोतीलाल ओसवाल ने BUY रेटिंग भी दी है। साथ ही शेयर का नया टार्गेट भी दिया है।

Image

सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी

KEY HIGHLIGHTS
  • Suzlon के शेयर में तेजी
  • 3 फीसदी से अधिक उछला
  • शेयर को मिली BUY रेटिंग

Suzlon Energy Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी दिख रही है। करीब साढ़े 10 बजे सुजलॉन का शेयर BSE पर 1.91 रु या 3.60 फीसदी की तेजी के साथ 54.94 रु पर है। सुजलॉन एनर्जी शेयर निवेशकों के पसंदीदा शेयरों में से एक है। निवेशक इस पर नजर रखे रहते हैं। ये शेयर पिछले कुछ समय में शानदार रिटर्न देने में कामयाब रहा है। एक समय ये 2 रुपये पर था, जो अब बढ़कर 55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अब इसे मोतीलाल ओसवाल ने BUY रेटिंग भी दी है। साथ ही शेयर का नया टार्गेट भी दिया है।

ये भी पढ़ें -

Suzlon Share Price Target

हाल ही में समाप्त तिमाही – जनवरी-मार्च 2025 – में सुजलॉन एनर्जी की रिटेल शेयरहोल्डिंग में वृद्धि देखी गई, जो छोटे निवेशकों के कंपनी में बढ़ते विश्वास का संकेत है।

यहां तक कि प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल भी इस शेयर पर बुलिश है, जिसने पहले भी बंपर रिटर्न दिया है। ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार अपने हालिया नोट में ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि इसने सुजलॉन एनर्जी पर कवरेज शुरू कर दिया है और इसे खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 70 रुपये प्रति शेयर का टार्गेट रखा है।

विंड एनर्जी का योगदान बढ़ेगा

बीते शुक्रवार को जारी एक नए नोट में, मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन शेयर का टार्गेट बढ़ा दिया है। इसका मानना है कि भारत के रिन्यूएबल एनर्जी मिक्स में विंड एनर्जी का योगदान लगभग 20 प्रतिशत होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article