बिजनेस

RPower Share Price: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर को लगे पंख ! भरी 5 फीसदी से ज्यादा की उड़ान, जानिए क्या है वजह

Reliance Power Share Price: आज रिलायंस पावर के शेयर में शानदार तेजी है। इसका शेयर 5 फीसदी से अधिक उछला है। NSE पर 40.03 रु के पिछले क्लोजिंग भाव की तुलना में रिलायंस पावर का शेयर 40.25 रु पर खुला। पर इसके बाद शेयर ने उड़ान भरनी शुरू कर दी। करीब सवा 10 बजे रिलायंस पावर का शेयर 2.08 रु या 5.20 फीसदी की तेजी के साथ 42.11 रु पर है। दरअसल कई मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस पावर का शेयर फायदा करा सकता है।

Image

रिलायंस पावर के शेयर को लगे पंख

Reliance Power Share Price: आज रिलायंस पावर के शेयर में शानदार तेजी है। इसका शेयर 5 फीसदी से अधिक उछला है। NSE पर 40.03 रु के पिछले क्लोजिंग भाव की तुलना में रिलायंस पावर का शेयर 40.25 रु पर खुला। पर इसके बाद शेयर ने उड़ान भरनी शुरू कर दी। करीब सवा 10 बजे रिलायंस पावर का शेयर 2.08 रु या 5.20 फीसदी की तेजी के साथ 42.11 रु पर है। दरअसल कई मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस पावर का शेयर फायदा करा सकता है।

ये भी पढ़ें -

रिलायंस ने घटाया कर्ज

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक रिलायंस पावर को भारी उधारी और विस्तार योजनाओं के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी ने बिजली संयंत्र बनाने के लिए भारी कर्ज लिया, लेकिन देरी, खराब प्रशासन, विनियामक मामलों और कोयला आपूर्ति की समस्याओं ने इसकी फाइनेंशियल हालत को नुकसान पहुंचाया।

हालांकि, कंपनी ने हाल ही में अपने कर्ज को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। रिलायंस कैपिटल को इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) को बेचने के बाद इसका डेट-इक्विटी अनुपात बेहतर हुआ है।

52 रु का है टार्गेट

सितंबर 2024 की तिमाही में, रिलायंस पावर ने ₹2,878 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया, जो मुख्य रूप से इसकी सहायक कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) के डीकंसोलिडेशन से हुई ₹3,000 करोड़ की इनकम के चलते दर्ज किया गया।

जानकारों ने शेयरधारकों को ₹48 और ₹52 के शॉर्ट टर्म टार्गेट के साथ स्टॉक रखने की सलाह दी। उन्होंने नए निवेशकों को भी इन लक्ष्यों के साथ रिलायंस पावर के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article