बिजनेस

Success Story: देश के कई राज्यों में घूमे, फिर सब्जी की खेती से जुड़े, अब कमा रहे 10 लाख

Success Story of Farmer: सुंदर से उसके पिता ने कहा था कि पहले खेती के बारे में जानना-सीखना जरूरी है। ताकि ये समझ आए कि कितने खर्च और मेहनत में कितनी कमाई की जा सकती है। सुंदर मध्य प्रदेश में मैचिंग और नेट पर सब्जी उगाना सीखे।

Image

किसान की सफलता की कहानी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खेती से तगड़ी कमाई
  • सालाना कमाई 10 लाख रु तक
  • नई तकनीक का कर रहे इस्तेमाल

Success Story of Farmer: देश के अलग-अलग राज्यों में कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने खेती में अलग पहचान बनाई है। इनमें सीतामढ़ी (बिहार) के गणेश महतो शामिल है। वे अच्छे उत्पादन के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल सबसे पहले करने वालों में शामिल हैं। उनके दो बेटे चंदन और सुंदर भी खेती में उनकी मदद करते हैं। इनमें छोटे बेटे सुंदर ने पिता से सब्जी की खेती में हाथ आजमाने की इच्छा जाहिर की थी। तब गणेश अपने छोटे बेटे को लेकर मुंबई और मध्य प्रदेश गए और उसे खेती के बारे में सीखने के लिए प्रेरित किया।

खेती के बारे में सीखना जरूरी

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार सुंदर से उसके पिता ने कहा था कि पहले खेती के बारे में जानना-सीखना जरूरी है। ताकि ये समझ आए कि कितने खर्च और मेहनत में कितनी कमाई की जा सकती है। सुंदर मध्य प्रदेश में मैचिंग और नेट पर सब्जी उगाना सीखे। मुंबई में भी उन्होंने कई नए गुण सीख लिए।

क्या है मैचिंग की खेती

वापस लौटकर सुंदर ने यूट्यूब पर मैचिंग की खेती के तरीके के बारे में जानकारी जुटाई। इसी तकनीक की मदद से वे लगातार आगे बढ़ते गए। पिता के साथ हाथ बंटाते हुए उन्होंने 'सुंदर फर्म' की शुरुआत की। पहले उन्होंने मैचिंग की खेती की शुरुआत 3 एकड़ में की थी, जिसे अब 4 एकड़ तक बढ़ा लिया है, जहां वे कई तरह की सब्जियां उगाते हैं।

बचत और कमाई

सुंदर के मुताबिक सब्जी की खेती में 50 फीसदी तक की बचत होती है। वहीं यदि सब्जियों के रेट में तेजी रहे तो प्रॉफिट बढ़ सकता है। अब सुंदर और उनके पिता की सालाना कमाई करीब 7 से 10 लाख रु तक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article