बिजनेस

Home Loan Repayment Tips: बैलेंस ट्रांसफर समेत इन 6 तरीकों की लें मदद, समय से पहले खत्म हो जाएगा होम लोन

Home Loan Repayment Tips: अपने होम लोन को एक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराएं। मगर ऐसे बैंक में अपना बकाया लोन ट्रांसफर कराएं जहां ब्याज दर मौजूदा बैंक से कम हो।

Image

होम लोन चुकाने की टिप्स

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • होम लोन चुकाना है आसान
  • फॉलो करें 6 आसान टिप्स
  • होम लोन बैलेंस कराएं ट्रांसफर

Home Loan Repayment Tips: होम लोन (Home Loan) की मदद से घर का मालिक बनना आसान तरीका है। मगर ये लंबे समय तक आपको कर्ज के जाल में फंसाए रखता है। लोग हर महीने अपनी सैलरी का एक हिस्सा ईएमआई (EMI) के तौर पर चुकाने से परेशान हो जाते हैं। मगर कुछ टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप ईएमआई का बोझ कम कर सकते हैं और होम लोन जल्दी खत्म कर सकते हैं। आगे जानिए ऐसे टिप्स के बारे में।

बैलेंस कराएं ट्रांसफर

अपने होम लोन को एक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराएं। मगर ऐसे बैंक में अपना बकाया लोन ट्रांसफर कराएं जहां ब्याज दर मौजूदा बैंक से कम हो। इससे आपकी EMI कम हो जाएगी। फिर यदि आप मौजूदा ईएमआई जितनी राशि ही लौटाते रहें तो लोन चुका जल्दी खत्म हो जाएगा।

ईएमआई कभी न टालें

अगर आपने समय पर ईएमआई न भरी तो जुर्माने के अलावा उस पर अतिरिक्त ब्याज लग सकता है। लोन चुकाने के लिए ऑटो-डेबिट ऑप्शन चुनें और ईएमआई की डेट पर उतनी राशि खाते में रखें।

एक्स्ट्रा लोन न लें

एक एक्टिव लोन हो तो दूसरा लोन न लें। वरना आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा और आपका बजट बिगड़ सकता है। बजट बिगड़ने पर यदि आप ईएमआई न चुका पाए तो अतिरिक्त जुर्माना लगेगा।

बोनस सा सही इस्तेमाल

हमेशा सैलरी आने पर पहले ईएमआई का इंतजाम करें। दूसरे दिवाली पर मिले बोनस को एक्स्ट्रा ईएमआई चुकाने में यूज करें। इससे आप काफी पैसा बचा सकते हैं।

कम अवधि वाला लोन

लंबी अवधि का लोन लंबे समय तक परेशान करेगा। इसलिए छोटी अवधि का लोन लें। भले ही आपको अधिक ईएमआई देनी होगी। मगर आप लोन से जल्दी आजादी पा लेंगे।

लोन लेते समय ऑफर का ध्यान रखें

फेस्टिव सीजन चल रहा है और ऐसे में बैंक और एनबीएफसी कंपनियां कई तरह के ऑफर करती हैं। इनमें लो इंटेरेस्ट रेट शामिल है। आप उसका भी फायदा उठा सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article