Ujjwala Yojana वाले रसोई गैस सिलेंडर पर जारी रहेगी 300 रुपए सब्सिडी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 7, 2024, 08:55 PM IST

Ujjwala Yojana LPG cylinder Subsidy: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपए की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

Ujjwala Yojana LPG cylinder Subsidy: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया कि मोदी कैबिनेट ने पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपए की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस पर कुल खर्च 12000 करोड़ रुपए होगा। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 603 रुपए में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर मिलेगा। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने अब इसपर मिलने वाली सब्सिडी को 2024-25 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Ujjwala Yojana LPG cylinder Subsidy

उज्ज्वला योजना के एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी जारी रहेगी

IndiaAI मिशन के लिए 10000 करोड़ रुपए

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के बजट परिव्यय के साथ एक व्यापक राष्ट्रीय स्तर के IndiaAI मिशन को मंजूरी दे दी है।

End of Feed