कर्ज से आजादी: भारी EMI के बोझ को हल्का करने का 'प्रो प्लान', अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

Multiple EMI Trap: आजकल क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन, होम लोन और Buy Now Pay Later जैसी सुविधाओं के कारण एक साथ कई EMI चलना आम बात हो गई है। शुरुआत में छोटी-छोटी किस्तें आसान लगती हैं, लेकिन जब कुल मिलाकर आधी से ज्यादा सैलरी EMI में जाने लगे तो यही स्थिति Debt Trap यानी कर्ज के जाल में बदल सकती है।

Multiple EMI Trap: आज के दौर में 'बाय नाउ पे लेटर' और आसान पर्सनल लोन की वजह से कई लोग एक साथ कई ईएमआई (EMI) के जाल में फंस जाते हैं। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं समझ पाते कि वे 'डेट ट्रैप' की ओर बढ़ रहे हैं। जब कमाई का बड़ा हिस्सा केवल किश्तें चुकाने में जाने लगे तो समझ लीजिए कि आप 'डेट ट्रैप' की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन सही वित्तीय प्लानिंग और कुछ फैसलों की मदद से आप इस दलदल से बाहर निकल सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको उन तरीकों के बारे में ही बता रहे हैं, जो आपको भारी कर्ज से मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होंगे-

Multiple EMI Trap

कर्ज के जाल से कैसे निकलें (Photo: AI Generated)

50-30-20 नियम अपनाएं

कर्ज के जाल से बचने के लिए 50-30-20 नियम काम का साबित हो सकता है। इस नियम के साथ आप अपनी आय को 50-30-20 के तीन हिस्सों में बांट सकते हैं। आय का 50% घर, राशन, स्कूल आदि के लिए रख सकते हैं, 30% व्यक्तिगत खर्च और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जा सकता है। अगर आपकी कुल EMI आय के 40–50% से ज्यादा हो रही है, तो यह चेतावनी संकेत है।

End of Feed