कभी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए थे वेणुगोपाल धूत, ऐसे हुआ उनका पतन

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2022, 11:44 AM IST

ICICI Videocon loan fraud case: हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) को गिरफ्तार किया था। इससे पहले ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को भी गिरफ्तार किया गया था।

नई दिल्ली। हाल के वर्षों में सबसे हाई-प्रोफाइल मामलों में एक आईसीआईसीआई बैंक धोखाधड़ी मामला इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इसी हफ्ते वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख व पूर्व-फोर्ब्स लिस्टर वेणुगोपाल एन. धूत (Venugopal Dhoot) को गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर (Chanda Kochhar) और उनके कारोबारी पति दीपक कोचर (Deepak Kochhar) के साथ मिलीभगत से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

Venugopal Dhoot

ICICI Videocon loan fraud case: कभी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए थे वेणुगोपाल धूत, ऐसे हुआ उनका पतन

चार दशकों में तबाह हो गया ग्रुप

End of Feed