स्विगी के 1 हफ्ते से भूखे Btech डिलीवरी बॉय की कहानी, सोशल मीडिया ने ऐसे दिलाया काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 15, 2023, 09:29 AM IST

Interesting Story: लिंक्डइन पर एक स्विगी डिलीवरी पार्टनर की कहानी शेयर की गई है। जिसे टेक कंपनी फ्लैश में मार्केटिंग मैनेजर प्रियांशी चंदेल ने शेयर किया है।

Interesting Story: लिंक्डइन पर एक स्विगी डिलीवरी पार्टनर की कहानी शेयर की गई है। जिसे टेक कंपनी फ्लैश में मार्केटिंग मैनेजर प्रियांशी चंदेल ने शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने एक स्विगी ऑर्डर दिया था, जो उनके पास 30-40 मिनट देरी से पहुंचा। जब उन्होंने ऑर्डर लेने के लिए घर का दरवाजा खोला उन्हें बाहर सीढ़ी पर बैठा युवक तेजी से सांसे लेता हुआ दिखा। जब उन्होंने डिलीवरी बॉय जिसका नाम साहिल सिंह था उससे देरी का कारण पूछा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। उसने कहा कि वह उसके फ्लैट तक पहुंचने के लिए 3 किमी पैदल चला, क्योंकि उसके पास पैसे या वाहन नहीं थे।

Story of hungry Swiggy delivery boy

डिलीवरी पार्टनर

साहिल ने बताया कि उनके पास इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री है और वह पहले बायजूज और निंजाकार्ट के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, महामारी के दौरान अपनी नौकरी गंवाने के बाद जम्मू में वह अपने घर वापस चला गया।

End of Feed