बिजनेस

चीन में रिकॉर्ड बेरोजगारी, शहरों में हर 5 वें के पास काम नहीं, भारत से करीब 2 गुना ज्यादा रेट

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 15, 2023, 12:11 PM IST

China Unemployment Rate At Record High: अप्रैल में सरकार के एक सर्वे में यह खुलासा हुआ था कि चीन के शहरों में हर पांचवां शख्स बेरोजागर है। ताजा आंकड़े इसमें और भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। मई महीने में कुल 5.2 फीसदी बेरोजगारी दर है। इसी तरह चीन में मई महीने में उत्पादन 3.5 फीसदी बढ़ने के बावजूद अप्रैल की तुलना में गिरा है।

Image

चीन रिकॉर्ड बेरोजगारी

China Unemployment Rate At Record High: चीन के हालात सुधरने की जगह बिगड़ते दिख रहे हैं। वहां पर रिकॉर्ड स्तर पर बेरोजगारी पहुंच गई है। चीन में मई के महीने में 16-24 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 20.8 फीसदी के स्तक पर पहुंच गई है। जो अभी तक का सबसे ज्यादा स्तर है। इसके पहले अप्रैल में बेरोजगारी दर 20.4 फीसदी थी। इसके पहले निर्यात के आंकड़े भी चीन के लिए निराशाजनक रहे थे।मई में उसका निर्यात 7.5 फीसदी घट गया था। जाहिर हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए रिकॉर्ड बेरोजगारी बढ़ी परेशानी का सबब बन सकती है। वहीं भारत में शहरी बेरोजगारी से तुलना की जाय तो चीन के हालात खराब नजर आते हैं। NSSO के अनुसार भारत में जनवरी-मार्च में शहरी बेरोजगारी दर 6.8 फीसदी रही थी।

हर पांचवां शख्स बेरोजगार

इसके पहले अप्रैल में सरकार के एक सर्वे में यह खुलासा हुआ था कि चीन के शहरों में हर पांचवां शख्स बेरोजागर है। ताजा आंकड़े इसमें और भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। मई महीने में कुल 5.2 फीसदी बेरोजगारी दर है। इसी तरह चीन में मई महीने में उत्पादन 3.5 फीसदी बढ़ने के बावजूद अप्रैल की तुलना में गिरा है। अप्रैल में यह 5.6 फीसदी के दर से बढ़ा था। बेरोजगारी का असर लोगों के खर्च पर भी दिख रहा है। मई में यह केवल 12.7 फीसदी के दर से बढ़ा है। जबकि अप्रैल में यह 18.4 फीसदी के दर से बढ़ा था।

ग्रोथ पर दिखेगा असर

मार्च में समाप्त तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही खी, जो इससे पिछली तिमाही में 2.9 प्रतिशत रही थी।इस साल के पहले पांच माह में चीन का आयात 6.7 प्रतिशत घटकर 1,000 अरब डॉलर से कुछ अधिक रहा है। वहीं पहले पांच माह में चीन का निर्यात 0.3 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1,400 अरब डॉलर रहा है।आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका को चीन का निर्यात मई में 18.2 प्रतिशत घटकर 42.5 अरब डॉलर पर आ गया है। वहीं अमेरिकी वस्तुओं का आयात भी 9.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.3 अरब डॉलर रहा है। अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 21.9 प्रतिशत घटकर 28.1 अरब डॉलर रह गया है। ऐसे में ताजा ग्रोथ रेट में बड़ी गिरावट दिख सकती है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article