Share Bazar News Today, 15 June 2023: शुक्रवार को शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। एक तरफ सेंसेक्स 466 अंक बढ़कर 63,384 पर बंद हुआ है। तो भी निफ्टी भी 132 अंक बढ़कर 18,820 पर बंद हुआ । क्लोजिंग के आधार दोनों ही इंडेक्स पहली बार इस लेवल पर पर पहुंचे हैं। इसके पहले एक दिसंबर 2022 को सेंसेक्स ने 63,284 अंक और निफ्टी ने 18,812 अंकों का ऑलाइटाइम हाई छुआ था।
एशियाई बाजार का हाल
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दर वृद्धि पर रोक लगाने के बाद एशिया-प्रशांत बाजारों में वृद्धि होना तय है। जापान में, निक्केई 225 में मामूली वृद्धि हुई, जबकि टॉपिक्स 0.13 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.54 प्रतिशत ऊपर खुला, जबकि कोस्डैक में 1.23 प्रतिशत की बड़ी बढ़त देखी गई।
बीएसई सेंसेक्स पर बुधवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
टाटा स्टील- 2.39 फीसदी
पावर ग्रिड -1.65 फीसदी
टाटा मोटर्स- 1.49 फीसदी
रिलायंस - 1.26 फीसदी
नेस्ले इंडिया -1.02 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर बुधवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
बजाज फाइनेंस - 0.98 फीसदी
इंडसइंड बैंक - 0.98 फीसदी
एक्सिस बैंक - 0.88 फीसदी
भारती एयरटेल - 0.74 फीसदी
बजाज फिंजर्व - 0.40 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
