बिजनेस

Stocks To Watch: अडानी ग्रीन, RVNL, सोनाटा सॉफ्टवेयर और बायोकॉन समेत इन शेयरों में दिखेगी हलचल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Stocks To Watch 31 October: अडानी ग्रीन की यूनिट ने 5 गीगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौता किया है।

Image

कई शेयरों पर रहेगा फोकस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आरवीएनएल पर रखें नजर
  • 284 करोड़ रुपये का ठेका मिला
  • कई अन्य शेयरों पर रहेगा फोकस

Stocks To Watch 31 October: आज यानी 31 अक्टूबर को शेयर बाजार खुलेगा या नहीं, अगर आपके मन में भी ये कंफ्यूजन है तो बता दें कि आज शेयर बाजार खुलेगा। दरअसल महाराष्ट्र में दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी, इसलिए शेयर बाजार कल बंद रहेगा। हालांकि कल भी शाम को 1 घंटे के लिए शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। इस बीच गुरुवार को कौन-कौन से शेयर चर्चा में रहेंगे, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

आरवीएनएल (RVNL)

कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे से निर्माण कार्य के लिए 284 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

अडानी ग्रीन (Adani Green)

कंपनी की यूनिट ने 5 गीगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौता किया है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

एस बालकृष्ण कामथ 5 दिसंबर से बैंक के सीएफओ का पदभार संभालेंगे।

सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software)

कंपनी ने ग्लोबल रिटेल ऑपरेशंस के लिए फॉर्च्यून 50 अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है।

बायोकॉन (Biocon)

फार्मा कंपनी की बेंगलुरु स्थित दवा पदार्थ फैसिलिटी को यूएस एफडीए द्वारा स्वैच्छिक कार्रवाई के रूप में क्लासिफाइड किया गया है।

जायडस वेलनेस (Zydus Wellness)

कंपनी ने स्वस्थ उपभोक्ता स्नैकिंग स्पेस में रणनीतिक ग्रोथ करते हुए 390 करोड़ रुपये में नेचरल (इंडिया) में 100% हिस्सेदारी खरीद ली।

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion)

कंपनी को स्कीम ऑफ अरेंजमेंट पर शेयर बाजारों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिला है।

टाटा पावर (Tata Power)

कंपनी ने बीमा के कारण हुए नुकसान के लिए 221 करोड़ रुपये का बीमा दावा दायर किया। सितंबर में एक घटना हुई और इसे 50 करोड़ रुपये की एडवांस राशि मिली।

जुपिटर वैगन्स (Jupiter Wagons)

कंपनी की यूनिट जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने लॉग के रेलवे और इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी डिवीजनों को खरीदा है।

ऑलकार्गो टर्मिनल्स (Allcargo Terminals)

कंपनी ने 140 करोड़ रुपये के टर्म लोन के लिए असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस और एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज के साथ एक समझौता किया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article