बिजनेस

Diwali Stock Picks: दिवाली पर किन शेयरों में लगाएं दांव, ब्रोकरेज फर्म ने बताए नाम, 38% तक मिल सकता है रिटर्न

Diwali Stock Picks: ब्रोकरेज फर्म ने ग्रेविटा इंडिया के लिए 3,000 रुपये का टार्गेट प्राइस (टीपी) दिया है, जो मंगलवार के क्लोजिंग लेवल से 38% अधिक है। वहीं रियल एस्टेट कंपनी अरविंद स्मार्टस्पेस के स्टॉक पर 1,085 रुपये का टीपी दिया है, जो 37% की बढ़त है।

Image

दिवाली पर चुने हुए शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली पर चुने हुए शेयर
  • ब्रोकरेज फर्म ने बताए नाम
  • 38% तक रिटर्न की उम्मीद

Diwali Stock Picks: दिवाली नजदीक है। ऐसे में अपने पोर्टफोलियो को चमकाने के लिए निवेशक अच्छे शेयरों की तलाश में होंगे। इस मौके पर एक्सिस सिक्योरिटीज ने संवत 2081 के लिए कुछ टॉप शेयर चुने हैं, जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। ये शेयर रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी से लेकर फाइनेंस और फार्मा सेक्टर के हैं। इन शेयरों में ग्रेविटा इंडिया, अरविंद स्मार्टस्पेसेज और आयनॉक्स विंड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

Axis Securities के चुने हुए शेयर

ग्रेविटा इंडिया, अरविंद स्मार्टस्पेस और आयनॉक्स विंड

ब्रोकरेज फर्म ने ग्रेविटा इंडिया के लिए 3,000 रुपये का टार्गेट प्राइस (टीपी) दिया है, जो मंगलवार के क्लोजिंग लेवल से 38% अधिक है। वहीं रियल एस्टेट कंपनी अरविंद स्मार्टस्पेस के स्टॉक पर 1,085 रुपये का टीपी दिया है, जो 37% की बढ़त है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म ने रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक आयनॉक्स विंड पर 270 रुपये का टीपी दिया है, जो 31% की ग्रोथ है।

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, एचजी इंफ्रा और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्रोकरेज फर्म ने ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के स्टॉक पर 27% की ग्रोथ के साथ 2,150 रुपये का टीपी दिया है। एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के लिए 1,700 रुपये का टीपी है। ये 27% रिटर्न दे सकता है। वहीं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर के लिए टीपी 25% की ग्रोथ के साथ 800 रुपये का टीपी दिया है।

ल्युपिन, इंडियन होटल्स और यूएनओ मिंडा

ल्युपिन के लिए 2,600 रुपये का टीपी है। यानी इससे 22% रिटर्न की उम्मीद है। इंडियन होटल्स को 800 रुपये के टीपी के साथ खरीदा जा सकता है। इससे 22% रिटर्न मिल सकता है। अंत में बात करें यूएनओ मिंडा की तो ब्रोकरेज फर्म ने ऑटोमोटिव कंपोनेंट मेकर के लिए स्टॉक पर 18% की बढ़त के साथ 1,090 रुपये का टीपी दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article