Stocks To Watch Today : आईटी और एयरटेल में शुक्रवार, 16 मई को मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 200.15 अंक गिरकर 82,330.59 पर और निफ्टी 42.30 अंक टूटकर 25,019.80 पर बंद हुआ। सोमवार, 19 मई को बाजार की दिशा ग्लोबल ट्रेंड्स, विदेशी निवेशकों की चाल और कॉर्पोरेट कंपनियों के नतीजों पर निर्भर करेगी। ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी सोमवार सुबह 6:34 बजे 0.23% गिरकर 25,073.50 पर ट्रेड कर रहा था, जिससे बाजार की सुस्त शुरुआत का संकेत मिला।
शेयर बाजार में आज इन टॉप कंपनियों पर नजर
आज जिन शेयरों पर रहेगी नजर
वोडाफोन आइडिया (Vi)
कंपनी ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिखकर कहा कि अगर उसे AGR से जुड़ा सरकारी समर्थन नहीं मिला, तो FY26 के बाद कंपनी का संचालन संभव नहीं होगा।
डिफेंस स्टॉक्स में तेजी
ड्रोन और मिसाइल निर्माता कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल
- Paras Defence: +18.90%
- Data Patterns: +9.25%
- HAL: +5.40%
- BEL: +3.87%
- Bharat Dynamics: +1.95%
- Droneacharya: +2%
भारती एयरटेल
Singtel द्वारा 1.2% हिस्सेदारी की बिक्री के बाद कंपनी के शेयर शुक्रवार को लगभग 3% गिरे।
वाॅरी रिन्यूएबल्स (Waaree)
कंपनी को ₹114.23 करोड़ का सौर परियोजना का ऑर्डर मिला है।
BHEL
कंपनी का Q4 प्रॉफिट 3% बढ़कर ₹504.45 करोड़ हुआ है।
BEL
आज कंपनी के Q4 नतीजे और डिविडेंड की घोषणा हो सकती है।
इमामी (Emami)
मार्च तिमाही में प्रॉफिट 10.5% बढ़कर ₹162 करोड़ हुआ, कंपनी के मुख्य कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखी गई।
इंडसइंड बैंक
बैंक के बैलेंस शीट में ₹595 करोड़ के 'अनसब्स्टैन्शिएटेड बैलेंस' पाए जाने के बाद शेयर में लगभग 6% की गिरावट आई।पावर ग्रिड (Power Grid)
आज कंपनी के सालाना नतीजों की घोषणा होगी।
KEC इंटरनेशनल
कंपनी को भारत में ₹1,133 करोड़ की ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन परियोजनाओं के ऑर्डर मिले हैं।
डॉ. रेड्डीज लैब
USFDA ने न्यूयॉर्क स्थित प्लांट के निरीक्षण के बाद दो ऑब्ज़र्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी किया।
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर
प्रमोटर समूह ने ओपन मार्केट में ₹1,210 करोड़ में कंपनी की 2% हिस्सेदारी बेची है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
