Stocks To Watch 16 October: 15 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई और निफ्टी 25,100 से नीचे आ गया। क्लोजिंग पर सेंसेक्स 152.93 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,820.12 पर रहा और निफ्टी 70.70 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,057.30 पर रहा। इस दौरान बुधवार को कई शेयर फोकस में रहेंगे। जानते हैं इन शेयरों के बारे में और इनकी वजह।
ये भी पढ़ें -
Stocks In Focus Today 16 October, 2024 Wednesday
ओएनजीसी (ONGC)
ओएनजीसी को राइट बेसिस पर शेयरों के सब्सक्रिप्शन के जरिए इसकी सब्सिडियरी यूनिट ओपीएएल के 10 रुपये प्रति शेयर के 559 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं। इससे सब्सिडियरी कंपनी में इसकी शेयरहोल्डिंग 91.16% से बढ़कर 94.04% हो गई है।
रेलटेल (Railtel)
रेलटेल को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी से 79.8 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को 15 जनवरी, 2025 तक पूरा किया जाना है।
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्प (LIC)
कंपनी ने वक्रांगी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इसकी हिस्सेदारी 6.4% से घटाकर 4.4% रह गई है।
अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon)
कंपनी को महाराष्ट्र के सायन-पनवेल हाईवे पर टी जंक्शन पर फ्लाईओवर आर्म 1 और आर्म 2 के निर्माण के लिए 1,127 करोड़ रुपये के कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। यह एम/ई वार्ड में स्थित है। प्रोजेक्ट की अवधि मानसून अवधि सहित 30 महीने है।
कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyards)
सरकार 1540 रु प्रति शेयर के रेट पर ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी में 5% तक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। ऑफर में 2.5% का बेस ऑफर और अतिरिक्त 2.5% का ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन शामिल है।
जीआर इंफ्रा (GR Infra)
कंपनी को 1,886 करोड़ रुपये की लागत वाली एक्सेस-कंट्रोल्ड पुणे रिंग रोड प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए महाराष्ट्र सरकार से ऑर्डर मिला है।
संसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering)
कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 1,554 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 77.2 लाख शेयर जारी किए।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
